जौनपुर – “सड़क सुरक्षा पखवाड़ा” कार्यक्रम का हुआ समापन

“सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अनुपालन में सड़क सुरक्षा पखवाडा़ समापन कार्यक्रम सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय परिसर में किया गया”

जौनपुर 16 / 10 / 2024 उत्तर प्रदेश प्रभारी/ वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट 

समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर मुख्य अतिथि अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा उपस्थित समस्त लोगों के साथ सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित अपने अनुभव एवं विचार साझा किये और अपील किये कि आप सभी सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें एवं अन्य लोगों को पालन करने हेतु प्रोत्साहित करें।

इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि से0नि0 पुलिस अधीक्षक यातायात बरेली राम मोहन सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा का पालन न करने पर होने वाले दुर्घटनाओं के बारे में एवं सड़क पर दुर्घटना में जान गवाने एवं घायल व्यक्तियों के परिवार पर क्या-क्या मुसीबते आती है, के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी और उपस्थित जन समुदाय से अपील किया गया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन अवश्य करे और सुरक्षित रहे।

उक्त आयोजन में आये हुए अतिथियों को स्वागत सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन यातायात निरीक्षक जी0डी0 शुक्ला द्वारा किया गया।

उक्त पखवाड़े में परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के सहयोग से जनपद में विभिन्न कार्यक्रम जैसे दो पहिया बाइक जागरूकता रैली, विभिन्न स्कूलांं में भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला, सड़क सुरक्षा के अभियोग ओवरस्पीड, ओवरलोड, हेलमेंट, सीटबेल्ट पर चालान एवं नेत्र/स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।  

उक्त अवसर पर प्रधान सहायक मनोज कुमार सिंह, अम्बिका प्रसाद, गृजेश प्रताप सिंह, गणेश दत्त मिश्रा, स्वतंत्र कुमार शुक्ला, मो0 आरिफ, अमित कुमार के साथ यातायात एवं पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग के सिपाही उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अन्त में यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा आये हुए अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम की समाप्ति की गयी।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

15 hours ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

15 hours ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

15 hours ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

16 hours ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

16 hours ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

16 hours ago