जौनपुर – जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता व विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

 ‘‘राष्ट्रीय आविष्कार अभियान‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रत्येक विकासखण्ड से चयनित 05-05 छात्र-छात्राओं के मध्य जनपद स्तर पर क्विज प्रतियोगिता/विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जौनपुर के सभागार कक्ष में हुआ”

जौनपुर 16 / 10 / 2024 जिला संवाददाता मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने मुख्य अतिथि और मुख्य विकास अधिकारी श्री साई तेजा सीलम ने विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रतिभाग किया।

परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों कक्षा 06 से 08 के छात्र/छात्राओं में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने, प्रयोग के विविध अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान की प्रकृति, प्रक्रियाओं और विधियों की सम्यक् समझ विकसित किये जाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी को कार्यक्रम के उद्देश्य व महत्ता से अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के द्वारा उत्साहपूर्वक विज्ञान का कौशल प्रस्तुत किया गया है। मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रेरणा से बेसिक शिक्षा विभाग में परिषदीय विद्यालयों में अभूतपूर्व परिर्वतन हुए है।

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में सर्वांगीर्ण विकास किया जा रहा है। उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए बेसिक शिक्षा के सभी शिक्षकों का आभार प्रकट किया।

जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों से कहा कि जनपद के सभी शिक्षक विद्यालयों का संचालन ठीक से करें। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और संस्कृति की बातें भी बताए जाए।

उन्होंने कहा कि बच्चों में कुछ नया करने और सभी परिस्थितियों में जीत हासिल करने का हौसला होना चाहिए। इस दौरान उन्होने माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति के 05 वें चरण की चर्चा की।

आज के वर्तमान समय में ज्ञान और विज्ञान के महत्व को बताया। जिलाधिकारी ने कविता के माध्यम से गुरु के महत्व को विस्तार से समझाया। उसके पश्चात जिलाधिकारी ने पांच बच्चों को टेबलेट, विज्ञान किट, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल की जानकारी ली व क्विज प्रतियोगिता में जाकर बच्चों से आयरन व विटामिन से संबंधित प्रश्न पूछा और बच्चों के उत्तर सुनकर जिलाधिकारी महोदय संतुष्ट नजर आए।

इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थुलाल, डायट प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

14 hours ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

14 hours ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

15 hours ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

15 hours ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

15 hours ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

15 hours ago