जौनपुर :महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

“अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) उ0प्र0 राज्य महिला आयोग डॉ0 बबीता सिंह चौहान द्वारा विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई”

जौनपुर 26 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अध्यक्ष द्वारा संबंधित अधिकारियों से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। अध्यक्ष  द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक से महिला उत्पीड़न संबंधी प्राप्त शिकायतों, महिला उत्पीड़न रोकने को लेकर की जा रही कार्यवाही, आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया गया कि तहसील स्तर पर चौपाल लगाकर भी लोगों को जागरूक किया जाए।

जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि निराश्रित महिलाओं को पेंशन, बाल स्वराज योजना, राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना सहित अन्य योजनाओं से पात्रों को आच्छादित किया जा रहा है।

समाज कल्याण अधिकारी से छात्रवृत्ति योजना, सामूहिक विवाह, पेंशन योजना, अभ्युदय योजना आदि के संबंध में जानकारी ली गई। बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा में डीबीटी योजना, कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालयों की स्थिति, निःशुल्क यूनिफार्म, जीवन कौशल विकास योजना, शौचालयों की स्थिति आदि के संबंध में जानकारी ली गई।

जिला कार्यक्रम अधिकारी से मातृ वंदन योजना, आंगनवाड़ी केंद्रों, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से संबंधित योजनाओं आदि के संबंध में जानकारी ली गई। उपायुक्त एनआरएलएम से  महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के निर्देश दिए गए।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मातृ वंदन योजना, ग्राम परिवार पोषण दिवस, आयुष्मान कार्ड आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए चौपाल लगाकर पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारीगण से कहा कि वंचितों को लाभ दिलाने का माध्यम आप हैं, इसलिए आप अपने दायित्व का निर्वहन करे तथा सभी वंचित पात्र और असहायों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ते हुए  शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करे।

इसके पश्चात उन्होंने महिला उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं की जनसुनवाई की। इस दौरान करीब 12 प्रकरण मा0 अध्यक्ष जी के समक्ष आए जिसका जनसुनवाई करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती गीता बिंद जी, अपर पुलिस अधीक्षक शहरी आयुष श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

2700 की कैंसर दवा 27000 में! सुप्रीम कोर्ट ने बताया ‘दिनदहाड़े डकैती’

कैंसर की दवाओं पर 'दिनदहाड़े डकैती': 2700 की दवा पर 27000 का MRP, सुप्रीम कोर्ट…

2 minutes ago

राहुल, अखिलेश और TMC का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

'वोटों की चोरी' और 'देशद्रोह': राहुल, अखिलेश और TMC का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला,…

12 minutes ago

मेघालय में बड़ा उलटफेर: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, संख्या 10 हुई

मेघालय में बड़ा सियासी उलटफेर: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, विधानसभा में संख्या…

24 minutes ago

चुनाव आयोग सत्ता की कठपुतली, यूपी में सपा के वोट काटे गए: अखिलेश यादव

चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला: 'सत्ता की कठपुतली बना आयोग, 10 महीने…

32 minutes ago

बसपा : ईशान आनंद बने नेशनल कोऑर्डिनेटर, मायावती ने दी नई जिम्मेदारी

बसपा में बड़ा फेरबदल: ईशान आनंद बने पार्टी के नए 'नेशनल कोऑर्डिनेटर', मायावती का आशीर्वाद…

37 minutes ago

वाराणसी के युवक का अपहरण, फर्जी असलहा थमाकर पुलिस ने लूटा

खाकी पर गंभीर आरोप: वाराणसी के युवक का अपहरण कर जौनपुर ले गई पुलिस, फर्जी…

2 hours ago