जौनपुर : प्रभारी मंत्री ने छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया

“छठ पूजा के दृष्टिगत मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत्र विभाग उ०प्र०/प्रभारी मंत्री ए०के० शर्मा द्वारा आज छठ पर्व की तैयारियों की समीक्षा के उद्देश्य से छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया”
जौनपुर 26 / १० / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी और सुरक्षा के सभी इंतज़ामों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है, अतः सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
मौके पर प्रभारी मंत्री ने उपस्थित श्रद्धालु सरिता गुप्ता सहित अन्य नागरिकों से संवाद किया। लोगों ने नगर विकास विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों पर संतोष जताया और सरकार के प्रयासों की सराहना की।
मंत्री शर्मा ने कहा कि जनसहभागिता से ही स्वच्छ और सफल आयोजन संभव है। मंत्री शर्मा ने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर को घाटों की समुचित सफाई, कचरा निस्तारण, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने नदी में जाली लगाने एवं अर्पण कलश स्थापित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को घाटों के आसपास लगे सभी अवैध होर्डिंग्स तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
वापसी के दौरान मंत्री ने मार्ग में कई स्थानों पर फैली गंदगी देखी। इस पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी पर नाराज़गी व्यक्त की और तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल त्योहारों तक सीमित न रहे, बल्कि इसे नगर की नियमित प्राथमिकता के रूप में बनाए रखा जाए।
मंत्री ने कहा कि छठ पर्व आस्था, स्वच्छता और अनुशासन का प्रतीक है। अतः सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान उन्होंने छठ पर्व के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था को लगाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्या, जिलाध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका जौनपुर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

52 minutes ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

6 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

6 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

6 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

6 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

6 hours ago