“मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० लक्ष्मी सिंह ने जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड धर्मापुर का औचक निरीक्षण किया”
जौनपुर 26 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
उन्होंने ओपीडी, प्रसव कक्ष, स्टोर रूम का निरीक्षण किया। प्रसव कक्ष में कैलिसपैड नहीं था जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि तत्काल सीएमएसडी स्टोर से कैलिसपैड प्राप्त करें।
उन्होंने निर्देश दिया कि वार्ड की समुचित साफ सफाई करें एवं चादर प्रतिदिन रंग के अनुसार अवश्य बदलें। मरीज एवं तीमारदारों के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
स्टोर रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने फार्मासिस्ट रीता मौर्य को निर्देश दिया कि स्टोर में दवाएं एवं अन्य मेडिकल उपकरण इत्यादि सुव्यवस्थित ढंग से रखें। स्टॉक रजिस्टर अपडेट रखें तथा रिकॉर्ड कीपिंग पर विशेष ध्यान दें। यदि कोई दवा या उपकरण ना हो तो उसे तत्काल जनपदीय स्टोर से प्राप्त कर लें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्देश दिया कि कोई भी जांच अथवा दवा बाहर से न लिखें। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संचालित किया जा रहे दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा द्वारा शत प्रतिशत गतिविधियां कराए जाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया, जिससे अभियान को सफल बनाया जा सके।
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…
'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…
हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…
कैंसर की दवाओं पर 'दिनदहाड़े डकैती': 2700 की दवा पर 27000 का MRP, सुप्रीम कोर्ट…
'वोटों की चोरी' और 'देशद्रोह': राहुल, अखिलेश और TMC का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला,…
मेघालय में बड़ा सियासी उलटफेर: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, विधानसभा में संख्या…