जौनपुर : मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के प्रगति की हुई समीक्षा

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा की गई”

जौनपुर 11 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जिलाधिकारी द्वारा बैंको के प्रतिनिधियों से योजना की प्रगति की जानकारी ली गयी। योजनान्तर्गत अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई और बैंकों के प्रतिनिधियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता वाली योजनाओं में से एक है। समीक्षा के दौरान एचडीएफसी बैंक के द्वारा 63 आवेदन के सापेक्ष मात्र 4 आवेदकों को लोन स्वीकृत और 4 को ऋण वितरित किये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिया गया कि शासकीय योजनाओ के क्रियान्वयन में रुचि ली जाए अन्यथा कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी के समक्ष आवेदक अमित कुमार के द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि पंजाब नेशनल बैंक पॉलिटेक्निक चौराहा के द्वारा उनका ऋण स्वीकृत हो जाने के उपरांत भी खाते में पैसा नहीं आया है और बैंक में जानकारी प्राप्त करने पर बताया जा रहा है कि उनका बैंक खाता बंद कर दिया गया है।

प्रकरण संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी के द्वारा तत्काल पंजाब नेशनल बैंक शाखा प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि शीघ्र अति शीघ्र प्रकरण का निस्तारण करते हुए उन्हें अवगत कराया जाए।

जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में अधिक से अधिक आवेदन कराया जाए, जिससे युवा स्वयं का उद्यम शुरु कर आत्मनिर्भर बन सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, एलडीएम, प्रबंधक गौरव कुमार सहित बैंक के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: अपंजीकृत रसायन ‘साइक्लोसिनोन’ के क्रय-विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध

जौनपुर: अपंजीकृत रसायन 'साइक्लोसिनोन' के क्रय-विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने वाले विक्रेताओं पर होगी…

7 hours ago

जौनपुर: 30 दिसम्बर तक चलेगा ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0’

जौनपुर: वादों के त्वरित निस्तारण के लिए 'राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0' जारी, 30…

7 hours ago

जौनपुर: सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम

जौनपुर: रंगोलियों से साकार हुआ 'विकसित भारत', टीडी कॉलेज में 'सेवा के रंग, राष्ट्र के…

7 hours ago

मेरठ ‘नीला ड्रम’ कांड: कोर्ट ने मुस्कान और प्रेमी साहिल को सुनाई फांसी

मेरठ का चर्चित 'नीला ड्रम' कांड: सौरभ राजपूत की निर्मम हत्या में पत्नी मुस्कान और…

15 hours ago

UP पंचायत चुनाव: क्या 3 महीने में हो पायेगा चुनाव ? जानिए क्या है पेंच

यूपी पंचायत चुनाव: 3 महीने में चुनाव कराना आसान नहीं; प्रशासनिक अड़चनों के चलते सुप्रीम…

15 hours ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट : UP में 3 महीने के भीतर कराये पंचायत चुनाव

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: यूपी में 3 महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव, तब…

15 hours ago