जौनपुर : नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी रेलकर्मी गिरफ्तार

“शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में रेलकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी किशोरी के गांव का ही रहने वाला है। “

शाहगंज 18 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पांच माह बाद पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी हुई तब परिवार के लोगों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक रेलवे में शाहगंज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। आरोप है कि उसी गांव की एक 13 वर्षीय किशोरी पांच महीने पहले खेत में काम करने गई थी।

उस दौरान आरोपी ने खेत में ही किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी से बताने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। लोकलाज और डर से पीड़िता ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी।

परिजनों के मुताबिक अचानक पीड़िता के पेट में मंगलवार को दर्द हुआ। इसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल जांच कराने पहुंचे तो डॉक्टर ने गर्भवती होने की जानकारी। इसके बाद परिवार के लोगों ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने रोते हुए घटना की जानकारी दी।

इसके बाद पीड़िता को लेकर परिवार के लोग सीधे कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी रेलवे में कर्मचारी है।