जौनपुर : प्रभारी मंत्री ने वृक्षारोपण कर सेवा पर्व का किया शुभारंभ

“प्रभागीय वनाधिकारी प्रोमिला ने अवगत कराया है कि जौनपुर वन प्रभाग के सदर रेंज के अन्तर्गत चौकियां धाम में मा० मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग/प्रभारी मंत्री ए०के० शर्मा द्वारा मौलश्री का पौध रोपण कर सेवा पर्व का शुभारम्भ किया गयाा”
जौनपुर 18 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 
 
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने हेतु जनमानस को आम एवं अन्य फलदार पौधों का वितरण भी किया गया। सांसद राज्य सभा श्रीमती सीमा द्विवेदी, विधायक शाहगंज श्री रमेश सिंह, विधायक मडियाहूं डॉ० आर के पटेल, जिलाध्यक्ष पुष्पराज, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
 
इसके साथ ही सेवा पर्व के अवसर पर वाराणसी मण्डल के वन संरक्षक डा० रवि कुमार सिंह द्वारा मड़ियाहू रेंज के अन्तर्गत बसुही नदी के तटीय क्षेत्र में पीपल, बरगद, नीम के पौधों का त्रिवेणी वृक्षारोपण कर सेवा पर्व का शुभारम्भ किया गया।
 
इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय जनमानस व विभाग के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों तथा विभागीय दैनिक श्रमिकों द्वारा विभिन्न प्रजाति के 500 पौधों का रोपण कर स्थानीय लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।
 
इस अवसर पर वन संरक्षक, आ० रवि कुमार सिंह ने सेवा पर्व के पीछे की मूल भवना पर प्रकाश डालते हुए विकसित भारत की संकल्पना, पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ स्वच्छता का अहवान किया। इस अवसर पर वे उपस्थित बच्चों एवं दैनिक श्रमिकों से संवाद भी किया।
 
प्रभागीय वनाधिकारी, जौनपुर श्रीमती प्रोमिला के नेतृत्व में वन विभाग के समस्त क्षेत्रीय वन अधिकारी ने सेवा पर्व को बृहदस्तर पर मनाये जाने का संकल्प भी लिया।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.