जौनपुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय – दो प्रोफेसरो की सेवा समाप्त, फार्मेसी संस्थान के शिक्षक डॉ. विनय वर्मा भी शामिल

“वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों को अनैतिक कार्यों के चलते कार्यमुक्त कर दिया गया है। सोमवार को हुई कार्य परिषद की आपात बैठक में यह फैसला लिया गया। दोनों शिक्षकों पर कई तरह के आरोप थे। कार्य परिषद के इस निर्णय पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं रहीं”

जौनपुर 29 / 10 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

कार्य परिषद की आपातकालीन बैठक ऑफलाइन और ऑनलाइन कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह की अध्यक्षता में कुलपति सभागार में हुई। विचार के बाद परिषद ने फैसला लिया कि दोनों शिक्षकों पर आरोप गंभीर हैं। इसमें एनवायरमेंटल साइंस के शिक्षक डॉ. सुधीर उपाध्याय एवं फार्मेसी संस्थान के शिक्षक डॉ. विनय वर्मा को शिक्षा सेवा से कार्यमुक्त कर दिया गया।

इसमें एनवायरमेंटल साइंस की कई छात्राओं ने शिक्षक डॉ. सुधीर उपाध्याय के ऊपर मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया था और यह सिलसिला बढ़ता गया। इस मामले का ऑडियो भी वायरल हुआ, जिस पर कुलपति ने एक कमेटी का गठन किया।

हालांकि कमेटी ने आरोपी शिक्षक के पक्ष में ही रिपोर्ट दे दी, लेकिन कार्य परिषद की बैठक में मामले को रखा गया। दोनों शिक्षकों का छात्रों के प्रति आचरण काफी दिनों से गलत पाया गया। कई बार शिकायत थी, जिसको संज्ञान में लेते हुए परिषद ने उनके शिक्षा सेवा से कार्य मुक्त कर दिया।

दूसरा मामला फार्मेसी संस्थान के डॉ. विनय वर्मा का था, जिन पर गलत ढंग से मूल्यांकन करने और शिक्षकों के साथ मारपीट करने, करवाने का आरोप था, जिस पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था। इसमें भी परिषद ने संज्ञान लेते हुए फार्मेसी संस्थान के शिक्षक डॉ. विनय वर्मा को कार्यमुक्त कर दिया।

इसके अलावा पिछले दिनों हुई विद्या परिषद अध्ययन परिषद परीक्षा समिति की बैठकों की पुष्टि की गई। बैठक का संचालन कुलसचिव महेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर प्रो. जगदीश सिंह दीक्षित, प्रो. अजय द्विवेदी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, डॉ. मोहन पांडे, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. मनीष गुप्ता आदि शामिल रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

कोरबा : कोल कर्मियों के खातों में 15 अक्टूबर को बरसेंगे 353 करोड़

कोरबा के बाजार में बरसेगा धन: SECL कर्मियों को मिलेगा 1.10 लाख का बोनस, 15…

7 hours ago

छत्तीसगढ़ / धमतरी: अंतिम संस्कार से पहले पति की ‘घर वापसी

धमतरी: अंतिम संस्कार में समाज का बहिष्कार, विहिप की पहल पर 'घर वापसी' के बाद…

7 hours ago

जौनपुर: शिकारपुर तिराहे पर पुलिस से अभद्रता मामले में 45 पर FIR

जौनपुर: शिकारपुर तिराहे पर चक्का जाम, पुलिस से अभद्रता और बैरियर हटाने पर बड़ा एक्शन,…

7 hours ago

भारत का उभरता सुपरकंप्यूटिंग परितंत्र, NSM की ऐतिहासिक उड़ान

भारत का उभरता सुपरकंप्यूटिंग परितंत्र: 'परम 8000' से 68 पेटाफ्लॉप्स तक की स्वदेशी उड़ान, जानिए…

7 hours ago

जौनपुर के रोहित यादव ने एशियन गेम्स 2026 में जीता ब्रॉन्ज मेडल

जौनपुर के रोहित यादव ने एशियन गेम्स 2026 में जीता कांस्य पदक, बांस के भाले…

7 hours ago

भदोही को सीएम योगी की 1340 करोड़ की सौगात, बनेगा ‘सिल्क क्लस्टर’

भदोही को सीएम योगी की 1340 करोड़ की सौगात: वाराणसी-भदोही-मिर्जापुर को मिलाकर बनेगा 'सिल्क क्लस्टर',…

8 hours ago