जौनपुर : गौसपुर बाजार में पुलिस बूथ का उद्घाटन, 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी
“खुटहन थाना क्षेत्र के गौसपुर बाजार में नए पुलिस बूथ का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बूथ से क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा और तत्काल सहायता मिलेगी”
जौनपुर 23 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पहले लोग पुलिस के देर से पहुंचने की शिकायत करते थे। थाना मुख्यालय घटनास्थल से दूर होने के कारण ऐसा होता था। अब नए बूथ की स्थापना से इस समस्या का समाधान होगा।
पुलिस बूथ पर 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा। इससे व्यापारी और आम नागरिक सुरक्षित महसूस करेंगे। क्षेत्राधिकारी के अनुसार अपराध नियंत्रण के लिए आम लोगों का पुलिस के साथ मित्रवत सहयोग आवश्यक है।
कार्यक्रम में थानाध्यक्ष चन्दन राय, उप निरीक्षक महेंद्र यादव और सत्येंद्र सिंह उपस्थित थे। इसके अलावा परमानंद तिवारी, प्रधान संतलाल सोनी, पद्माकर उपाध्याय एडवोकेट समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।











