JAUNPUR

जौनपुर : नव निर्माण के नौ वर्ष; कलेक्ट्रेट में भव्य प्रदर्शनी

‘नव निर्माण के नौ वर्ष’: कलेक्ट्रेट में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन, युवा उद्यमी योजना में जिला बना प्रदेश में अव्वल

सुनील कुमार की रिपोर्ट, The Politics Again

प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में एक भव्य प्रदर्शनी और गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

स्टालों का अवलोकन और डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन

उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का बारीकी से अवलोकन किया।

इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि प्रदर्शनी में आने वाले सभी आगंतुकों को उनके विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी दी जाए।

साथ ही, पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाए। कार्यक्रम में शासन की नौ वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई, जिसकी उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहना की।

विकास, रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर जोर

गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के हर क्षेत्र में व्यापक विकास हो रहा है।

युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां मिल रही हैं और ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना’ के जरिए स्वरोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

उन्होंने ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ और हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 102 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया।

इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक और थर्माकोल का प्रयोग न करने की अपील भी की।

युवा उद्यमी योजना में जनपद प्रथम स्थान पर

जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सा, कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन सरकार की प्राथमिकता रही है। किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पानी, उन्नत बीज, उर्वरक, ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ और अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने एक बड़ी उपलब्धि साझा करते हुए बताया कि ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना’ के तहत युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनका पलायन रोका जा रहा है और इस योजना के क्रियान्वयन में जनपद लगातार पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है।

पारदर्शिता पर जोर

मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे योजनाओं को शत-प्रतिशत पारदर्शी तरीके से पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम के अंत में परियोजना निदेशक के.के. पाण्डेय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि संचालन सलमान शेख ने किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त उप जिलाधिकारी सुनील भारती, डीसी एनआरएलएम, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित कई अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

चुनाव आयोग विवाद: आज रविवार को इंडिया गेट से नागरिक मार्च

SIR विवाद: जंतर-मंतर पर रविवार को फिर 'नागरिक मार्च', प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर…

1 hour ago

CEC के इस्तीफे की मांग, प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव हिरासत में

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: जंतर-मंतर पर मार्च कर रहे प्रशांत भूषण, योगेंद्र…

2 hours ago

अपनी सरकार पर क्यों भड़के चिराग पासवान, क्या है यूपी 2027 कनेक्शन?

"शर्म आती है कि मैं इस सरकार में हूं": बिहार में कानून-व्यवस्था पर चिराग का…

2 hours ago

लापरवाही पर सुप्रीम कोर्ट की उत्तर प्रदेश पुलिस को कड़ी फटकार

"यह नॉनसेंस बंद करो, वरना केस CBI को देंगे": सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को…

2 hours ago

फ्लाईदुबई हाईजैक प्रयास: आखिर ओमान का पायलट कॉकपिट में कैसे पहुंचा?

क्या दुनिया की सबसे मजबूत सुरक्षा व्यवस्था में लग गई सेंध? फ्लाईदुबई हाईजैक प्रयास ने…

2 hours ago

एशियाई खेल 2026: भारत को हॉकी और क्रिकेट में गोल्ड, जीते 85 मेडल

एशियाई खेल 2026: भारत का शानदार समापन, हॉकी-क्रिकेट और तीरंदाजी में गोल्ड के साथ जीते…

2 hours ago