जौनपुर – नायब तहसीलदार समेत पत्नी और ससुर का अपहरण, मचा हड़कंप

“उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कार सवार बदमाशों ने नायब तहसीलदार समेत पत्नी और ससुर का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने बच्चों को छोड़ दिया। घटना को लेकर हड़कंप मचा है”

जौनपुर / मुंगराबादशाहपुर 24 / 09 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता, पति-पत्नी का कार सवार बदमाशों ने सोमवार की देर रात अपहरण कर लिया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं बदमाशों ने बच्चों को छोड़ दिया। पुलिस मामले को लेन देन का विवाद बताते हुए जांच में जुटी है।

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चका जयपालपर गांव में जीतलाल पटेल के मकान में बतौर किरायेदार रह रहे पति पत्नी व युवक के पिता का अपहरण कर लिया गया है।

कार सवार बदमाशों ने देर रात घर के सामने गाड़ी खड़ी कर दरवाजा खटखटाया। घर के लोगों ने दरवाजा खोला तो बदमाश लोगों पर टूट पड़े और बीपी यादव (38), पत्नी दीपा यादव (35) व बीपी यादव के पिता भागीरथी पटेल (60) का अपहरण कर लिया और कार में लेकर फरार हो गए। जबकि पुत्री अनन्या (10) व पुत्र आरव (07) को छोड़ दिया।

यह सभी भाने मऊ थाना बहरिया प्रयागराज के रहने वाले हैं। रात को अपहरण की सूचना मिलते ही मुंगराबादशाहपुर, पंवारा, सुजानगंज की पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन अपहरणकर्ता का कोई सुराग नहीं मिला।

इस बाबत सीओ मछली शहर गिरेन्द्र सिंह का कहना है कि अपहरण का मामला सही है, लेकिन इस प्रकरण में लेन- देन का विवाद हो सकता है। 

मामले को लेकर पुलिस महकमे में जहां हड़कंप मचा हुआ है। वही गांव में सन्नाटा पसरा है। बच्चे डरे सहमे हुए हैं। बीपी यादव की रानीगंज तहसील प्रतापगढ़ में नायब तहसीलदार के पद पर तैनाती बताई जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago