“वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर और स्नातकोत्तर के सातवें और नौवें सेमेस्टर की परीक्षा के लिए आवेदन इसी सप्ताह से आनलाइन किए जाएंगे। परीक्षाएं नवंबर में कराने की तैयारी है”
जौनपुर 24 / 09 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर और जौनपुर से संबद्ध 573 महाविद्यालयों के छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। गाजीपुर में 354 महाविद्यालय जुड़े हैं।
इसमें राजकीय महाविद्यालय 5, अनुदानित महाविद्यालय 22 और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की संख्या 343 है। इसी प्रकार राजकीय विद्यालय दो, अनुदानित महाविद्यालय 14 और स्ववित्तपोषित महाविद्यालय 203 हैं।
परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया विश्वविद्यालय प्रशासन इसी सप्ताह शुरू कराएगा। प्रथम सेमेस्टर के छात्रों का पंजीकरण कराने के साथ ही परीक्षा के लिए आवेदन कराने में समय लगेगा।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा में कला संकाय, विज्ञान संकाय, शिक्षा संकाय, कृषि संकाय, विधि संकाय, इंजीनियरिंग संकाय, वाणिज्य संकाय, प्रबंध संकाय और अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय के छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा नियंत्रक डा. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा के लिए पंजीकरण और आनलाइन आवेदन कराने की प्रक्रिया इसी सप्ताह में शुरू हो जाएगी।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…
यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…
भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…
जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…
जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…
छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…