Sheela Singh Murder

जौनपुर मर्डर: विक्षिप्त बेटे ने सिलबट्टे से कूंचकर किया मां की हत्या

जौनपुर ब्रेकिंग: केराकत में कलयुगी बेटे की हैवानियत | मानसिक विक्षिप्त बेटे ने सिलबट्टे से कूंचकर की 80 वर्षीय रिटायर्ड प्रिंसिपल मां की हत्या | बचाने आई भाभी और भतीजी को लोहे की रॉड से मारकर किया गंभीर रूप से घायल | पड़ोसियों ने आरोपी को कमरे में किया बंद | मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में, जांच शुरू |

जौनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मानसिक विक्षिप्त बेटे ने रिटायर्ड प्रिंसिपल मां को सिलबट्टे से कूंचकर मारा, बचाने आई भाभी-भतीजी को भी किया लहूलुहान


जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां केराकत थाना क्षेत्र के शेखजादा मोहल्ले में एक बेटे ने अपनी 80 वर्षीय बुजुर्ग और रिटायर्ड प्रिंसिपल मां की सिलबट्टे से कूंचकर बेरहमी से हत्या कर दी।

बीच-बचाव करने पहुंची भाभी और भतीजी पर भी आरोपी ने लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।

कैसे हुई यह दर्दनाक घटना?

यह खौफनाक घटना बुधवार दोपहर करीब 1 बजे की है। कन्या पाठशाला की अवकाश प्राप्त शिक्षिका (रिटायर्ड प्रिंसिपल) शीला सिंह (80) अपने परिवार के साथ घर में थीं।

उनका बड़ा बेटा सत्यव्रत सिंह अपनी मेडिकल दुकान पर गया हुआ था। तभी मानसिक रूप से बीमार छोटा बेटा संदीप सिंह उर्फ ‘भोलू’ दूसरी मंजिल से अचानक नीचे उतरा।

उसने बिना कुछ कहे मां के कमरे में रखे सिलबट्टे को उठाया और अपनी मां के सिर पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए।

भाभी और भतीजी पर लोहे की रॉड से हमला

बुजुर्ग मां की दर्दनाक चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद बहू शालिनी सिंह और पोती वर्तिका सिंह उन्हें बचाने दौड़ीं।

खून सवार आरोपी संदीप ने अपनी भाभी और भतीजी को भी नहीं बख्शा और उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में शालिनी और वर्तिका भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पड़ोसियों ने दिखाई हिम्मत, आरोपी को किया कमरे में बंद

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पड़ोसी रिंकू सेठ ने बताया कि जब वे लोग अंदर पहुंचे तो संदीप अपनी खून से लथपथ मां के पास बैठा था।

पड़ोसियों ने साहस दिखाते हुए आरोपी संदीप को पकड़ा और एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

इलाज के दौरान मां ने तोड़ा दम

आनन-फानन में घायल शीला सिंह, शालिनी और वर्तिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया।

शीला सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल भाभी और भतीजी का इलाज अभी जारी है।

पुलिस की कार्रवाई और परिवार का बैकग्राउंड

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (CO) अजीत कुमार रजक और प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने कमरे में बंद आरोपी को हिरासत में ले लिया है और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पारिवारिक जानकारी के अनुसार, शीला सिंह के पति वीरेंद्र सिंह (पब्लिक इंटर कॉलेज के लेक्चरर) का 4 महीने पहले ही निधन हुआ था। उनके दो अन्य बेटे मुन्ना और गोलू बाहर रहते हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी संदीप पिछले कई सालों से मानसिक बीमारी से ग्रसित है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.