“उपायुक्त राज्य कर सुरेन्द्र कुमार कैथल ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश शासन/राज्य कर मुख्यालय लखनऊ के प्राप्त निर्देशानुसार ‘‘पंजीयन जागरूकता अभियान ’’ के अन्तर्गत 23 मई 2025 को उत्सव मोटल में अपर आयुक्त ग्रेड-1 राज्य कर वाराणसी जोन द्वितीय वाराणसी मिथिलेश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में ‘‘मेगा सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें अपर आयुक्त ग्रेड-1 राज्य कर वाराणसी जोन द्वितीय वाराणसी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया”
जौनपुर 24 / 05 / 2025 सुनील कुमार की रिपोर्ट
मेगा सेमिनार मे जौनपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारी एव व्यापारी एव विद्वान अधिवक्ता उपस्थित रहे। जिसमें व्यापारियों एव प्रतिनिधियों को पंजीयन के लाभ से अवगत कराया गया तथा अधिकाधिक पंजीयान प्राप्त करने हेतु जी0एस0टी0 सुविधा केंद्र आदि के संदर्भ मे बताया गया तथा व्यापारियों एव अधिवक्ताओं की जो भी समस्या थी जिसे मौके पर निस्तारण किया गया तथा पंजीयन के सन्दर्भ मे बताया गया।
इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त (कार्य) राज्य कर वाराणसी संभाग सी वाराणसी अनिल कुमार सिह एवं उपायुक्त राज्यकर सुरेन्द्र कुमार कैथल, उपायुक्त राज्यकर कंचन सिह गौर, सहायक आयुक्त, सर्वेशचन्द्र श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त सन्तोष कुमार तिवारी, सहायक आयुक्त राहुल कुमार राय, एवं समस्त राज्य कर अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…
कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…
जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…
जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…
जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…
प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…