“जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ की उपस्थिति में विद्युत विभाग संबंधी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई “
जौनपुर 24 / 05 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और सहयोगी वितरण कंपनियों द्वारा विद्युत वितरण संबंधी कार्य कराया जा रहा है, जिसके क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ते वित्तीय भार तथा राजस्व घाटे के कारण विद्युत विभाग के क्षेत्र में कतिपय सुधार किए जाने हैं ।
विद्युत विभाग में कार्यरत कर्मचारियों में संभावित रोष तथा असंतोष के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न न होने पाए, इसके संदर्भ में सभी विभागों को आपसी समन्वय कर स्थिति से निपटने के निर्देश दिए तथा सख्त निर्देश दिए कि इमरजेंसी सेवाओं पर इसका प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।
साथ ही उन्होंने अन्य विभागों के अधिशांसी अभियंताओें को प्रशिक्षण देने के चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा अब तक की गई तैयारी के संबंध में एससी विद्युत से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस विभाग के अधिकारियों को तैयारियों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, सहित अन्य उपस्थित रहे।
चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…
कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…
जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…
जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…
जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…
प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…