“निदेशक, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार राज्य कार्यालय लखनऊ श्री वी0के0 सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के उत्पीडन संबंधी प्रकरणों के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई”
जौनपुर 24 / 05 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
निदेशक द्वारा जनपद में विभिन्न थानों में पंजीकृत और लम्बित अभियोगो की क्रमवार समीक्षा करते हुए उन मुकदमों की अद्यतन स्थिति और अनुसचित जाति के व्यक्तियों को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता के सम्बन्ध में की जानकारी प्राप्त की।
निदेशक ने निर्देशित किया कि अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के उत्पीड़न संबंधी प्रकरणों में संवेदनशीलतापूर्वक और निष्पक्ष होकर कार्य करते हुए प्रकरणों का निस्तारण किया जाए। उन्होने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया अनुसूचित जाति से सम्बन्धित मुकदमों में सावधानी पूर्वक परीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह ने निदेशक को आश्वस्त कराया कि उनके दिये गये निर्देशों का शत प्रतिशत पालन कराया जाएगा। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इन्द नन्दन सिंह, उपजिलाधिकारीगण, क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित रहे।
जौनपुर में डेंगू-मलेरिया पर प्रहार की तैयारी: 1 अक्टूबर से चलेगा संचारी रोग व दस्तक…
शाहजहांपुर का खौफनाक मामला: जलती चिता पर मीट पकाते 3 शराबी गिरफ्तार, तंत्र-मंत्र की बात…
दिल्ली में 'पीएम सूर्यघर पोर्टल' लॉन्च: 3 किलोवाट तक सोलर पैनल मुफ्त, 2.3 लाख घरों…
आयकरदाताओं के लिए बड़ी राहत: CBDT ने बदला नियम, टैक्स बकाया होने पर अब नहीं…
आजमगढ़: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर रब्बानी सियरहा अंडरपास से…
यूपी चुनाव 2027: बसपा ने सुल्तानपुर से इम्तियाज भुट्टो को बनाया प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष ने…