जौनपुर : वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्रो के निर्धारण के सम्बन्ध बैठक

“जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्रो के निर्धारण के सम्बन्ध में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो तथा समस्त उपजिलाधिकारियों के साथ एक बैठक आहूत की गई”

जौनपुर 04 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बैठक में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्रो के निर्धारण के सम्बन्ध में आयोग द्वारा दिए गये निर्देशो के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। यथा वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 8 जनपद क्रमशः वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, चन्दौली, मिर्जापुर, सोनभद्र तथा भदोही सम्मिलित है।

भवन जिसमें मतदेय स्थल स्थापित है, वह जर्जर न हो। सहायक मतदेय स्थल मुख्य मतदेय स्थल के परिसर में अथवा उसके सन्निकट ही स्थित हो। मतदाताओं को मतदेय स्थल तक आने के लिए 16 किमी से अधिक की दूरी न तय करनी पड़े।

मतदान केन्द्र किसी मन्दिर, चर्च, गुरूद्वारा या किसी ऐसे सार्वजनिक या निजी भवन में स्थापित न हो, जिसका धार्मिक महत्व हो अथवा उसमें जनता को किसी वर्ग का प्रवेश करने में तर्कसंगत आपत्ति हो।

इस सन्दर्भ में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया की वे वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्रो के निर्धारण के सम्बन्ध में अपना सुझाव लिखित रूप से उपलब्ध करा दे ताकि मतदान केन्द्रो की स्थापना में कोई त्रुटि या विसंगति न हो।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने तहसीलो के अन्तर्गत आने वाले मतदान केन्द्रो का भौतिक निरीक्षण कर ले तथा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्रो के सन्दर्भ में आयोग द्वारा दिए गए समस्त मानदण्डो को पूर्ण कराते हुए सत्यापन रिपोर्ट अविलंब उपलब्ध करादे।

बैठक के अन्त में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयवर चौहान, मगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

12 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

17 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

17 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

17 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

18 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

18 hours ago