“जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के शुद्धिकरण यथा 100 वर्ष से अधिक की आयु के मतदाताओं का सत्यापन, मतदाता सूची में अनुभागो का सृजन, डुप्लीकेट पहचान पत्र, मतदाताओं के अस्पष्ट फोटो के सम्बन्ध में आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में एक बैठक आहूत की गई”
जौनपुर 04 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
उक्त संदर्भ में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिया गया उक्त बिन्दुओं पर आयोग द्वारा दिए गए समस्त दिशा निर्देशों का भलिभॉति अध्ययन कर तद्नुसार कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें जिससे विधान सभा निर्वाचन नामावलियों को शत प्रतिशत शुद्ध बनाया जा सके और निर्वाचन की पारदर्शिता बनी रहे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, समस्त उपजिलाधिकारीगण, विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित रहे।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…