जौनपुर : भरतपुर व ताहिरपुर विद्यालय बने शिक्षा के आदर्श – बीएसए

“जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने अवगत कराया है कि जनपद के परिषदीय विद्यालय अब शिक्षा के क्षेत्र में निजी स्कूलों को भी पीछे छोड़ते हुए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं”

जौनपुर 05 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

सिकरारा ब्लॉक का कंपोजिट विद्यालय भरतपुर और प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर अपने-अपने संसाधनों, अनुशासन व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दम पर आदर्श बन चुके हैं।

कंपोजिट विद्यालय भरतपुर में कक्षा-कक्ष रूपांतरण, कंप्यूटर व प्रिंटर युक्त ऑफिस, स्मार्ट बोर्ड, टीवी, ब्लूटूथ, प्रोजेक्टर, माइक-स्पीकर, मॉर्निंग असेम्बली माइक, सीसीटीवी कैमरा व वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध है।

प्रत्येक कक्षा डेस्क-बेंच से सुसज्जित है तथा सौंदर्यपूर्ण वातावरण बच्चों को आकर्षित करता है। विद्यालय को 19 पैरामीटर पर संतृप्त घोषित किया गया है। यहां निःशुल्क शिक्षा के साथ कंप्यूटर शिक्षा व वीरांगना लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

शून्य निवेश से बनी लाइब्रेरी, डीलएमएस और साफ-सुथरे शौचालय इसकी विशेषता हैं। विद्यालय की इंचार्ज हेड टीचर संगीता सिंह ने बताया कि इन सभी कार्यों की सफलता सहायक अध्यापक राजू सिंह के सहयोग से संभव हुई है।

प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर आधुनिक संसाधनों से लैस होकर गुणवत्तापरक शिक्षा का आदर्श बन चुका है। यहां सभी कक्षाओं में स्मार्ट टीवी व टीएलएम उपलब्ध हैं। 7 जून 2022 को जनपद का पहला डिस्कवरी लैब यहीं स्थापित हुआ, जिसमें विज्ञान के 150 से अधिक उपकरण हैं।

प्रधानाध्यापक डॉ. अमित सिंह के नेतृत्व में विद्यालय 2018 में 63 बच्चों से बढ़कर आज 262 बच्चों तक पहुँच गया है। एसी युक्त कार्यालय, आरओ व वाटरकूलर से शुद्ध पेयजल, सोलर पैनल आधारित विद्युत आपूर्ति और अत्याधुनिक शौचालय जैसी सुविधाओं के चलते यह विद्यालय निजी स्कूलों को भी चुनौती दे रहा है।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने दोनों विद्यालयों की सराहना करते हुए कहा कि भरतपुर और ताहिरपुर विद्यालय शिक्षा व संसाधनों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं और अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

19 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

19 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

20 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

20 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago