जौनपुर : निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण-2025 हेतु हुई बैठक

“त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण-2025 हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समस्त राजनैतिक दलों, समस्त उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पं0) एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी/समन्वयक अधिकारी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी”

जौनपुर 08 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बैठक में जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण का कार्य 19 अगस्त, 2025 से 29 सितम्बर, 2025 तक किया जाएगा।

इस दौरान 01 जनवरी, 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी अर्ह व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जायेंगे। बीएलओ द्वारा गणना कार्ड 02 प्रतियों में तैयार किया जाएगा जिसमें पहली प्रति कार्यालय प्रति होगी तथा दूसरी प्रति बीएलओ अपने पास रखेंगे।

गणना कार्ड में प्रविष्टियॉ दर्ज करने के उपरान्त आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्र 16, 17 एवं 18 पर बीएलओ द्वारा क्रमशः परिवर्धन सूची, संशोधन सूची एवं विलोपन सूची तीन प्रतियों में तैयार की जाएगी।

मतदाता सूची में डेटा फीडिंग का कार्य जनपद स्तर पर कराया जाएगा। मतदाता सूची में नाम बढ़ाये जाने, संशोधन किये जाने एवं विलोपन किए जाने हेतु आयोग की वेबसाइट  sec.up.nic.in पर 19 अगस्त, 2025 से 22 सितम्बर, 2025 तक ऑनलाईन आवेदन किया जा सकेगा।

अनन्तिम मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन 05 दिसम्बर, 2025 को किया जाएगा। 06 दिसम्बर, 2025 से 12 दिसम्बर, 2025 तक आलेख के रूप में प्रकाशित अनन्तिम मतदाता सूची का निरीक्षण किया जा सकेगा।

06 दिसम्बर, 2025 से 12 दिसम्बर, 2025 तक दावें/आपत्तियॉ प्राप्त की जायेंगी। दावें/आपत्तियॉ 01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचकों के भी स्वीकार किये जायेंगे। दावें एवं आपत्तियों का निस्तारण 13 दिसम्बर, 2025 से 19 दिसम्बर, 2025 तक किया जाएगा।

दावें एवं आपत्तियों हेतु आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्र 2- नाम सम्मिलित किये जाने के लिए दावा/आवेदन पत्र। प्रपत्र-3- किसी प्रविष्टि के विवरण में संशोधन हेतु आवेदन पत्र। प्रपत्र-4-सम्मिलित नाम पर आपत्ति किया जायेगा।

निर्वाचक नामावलियों का जन सामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 15 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0एवं रा0 राम अक्षयबर चौहान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी मछलीशहर सौरभ कुमार, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.