जौनपुर : मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान अंतर्गत क्षमता निर्माण कार्यशाला का हुआ आयोजन

“उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना प्रारम्भ की गयी है, जिसके अन्तर्गत युवाओं को स्वरोजगार हेतु रू० 5.00 लाख ऋण बिना ब्याज, बिना गारन्टी के बैंको के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है।”

जौनपुर 08 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

योजना के अन्तर्गत जनपद को वर्ष 2025-26 हेतु 2200 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्घाटन जिलाधिकारी डा० दिनेश चंद्र द्वारा किया गया।जिलाधिकारी द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी उद्यमियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उपस्थित सभी जिला समन्वयको को योजना में रूचि लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने हेतु प्रोत्साहित किया।

तथा जनपद इस योजना मेे विगत 05 माह से प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने पर जिला स्तरीय टीम एवं बैंकर्स के साथ-साथ जनपद के युवाओं की सहभागिता पर बधाई दी, साथ ही युवाओं से आह्वान किया गया कि योजना का लाभ उठायें एवं रोजगार मांगने वाले नही, बल्कि रोजगार प्रदान करने वाले बने एवं मुख्यमंत्री जी के प्रदेश को 01 ट्रिलियन इकोनामी बनाने के सपने को साकार करने में सहयोग प्रदान करें।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यशाला मे उपस्थित सभी प्रतिभागियों को योजना की विशिष्टता बताते हुए उपस्थित सभी बैंक समन्वयको को आवेदन पत्रों को निस्तारित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

सी0एम0 युवा मिशन कार्यालय लखनऊ से आयी हुई तकनीकी टीम द्वारा योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए तकनीकी पहलुओं जैसे प्रोजेक्ट तैयार करना, कोटेशन प्राप्त करना, मशीनों के सप्लायर के विषय में बिजनेश आन व्हील, क्लाउड किचन फ्रेंचाईजी सेवा इत्यादि।

आवेदन करने में आ रही कठिनाइयों का निराकरण करने की जानकारी भी दी गयी। कार्यशाला में आये हुए प्रतिभागियो द्वारा पूछे गये प्रश्नों का समाधान, समाधान समिति के सदस्यों एवं कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र जौनपुर द्वारा किया गया।

कार्यशाला में उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार द्वारा युवाओं को अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। तथा सभी बैंक समन्वयको को प्रेषित आवेदन-पत्रों को यथाशीघ्र एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने हेतु आह्वान किया गया।

उपायुक्त उद्योग द्वारा बताया गया कि जनपद को वर्तमान वित्तीय वर्ष में 2200 लक्ष्य के सापेक्ष कुल 1414 आवेदन पत्रों पर ऋण वितरण की कार्यवाही बैंको द्वारा की गयी है।कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबन्धक उद्योग जय प्रकाश द्वारा किया गया।

कार्यशाला में प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 मनीष पाल, प्रतिनिधि अग्रणी जिला प्रबन्धक, यूनियन बैंक आफ इण्डिया, समस्त जिला समन्वयक बैंक जौनपुर, प्रतिनिधि प्राधानाचार्य राजकीय पालिटेक्निक के छात्र/छात्राओं एवं आरसेटी तथा कौशल विकास मिशन के बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा उक्त कार्यशाला में प्रतिभाग किया गया।

लखनऊ से आये समाधान समिति के विशेषज्ञ रनवीर सिंह, सौरभ शुक्ला एवं जय तिवारी द्वारा प्रस्तुतिकरण किया गया। कार्यशाला में सहायक प्रबन्धक उद्योग राम नवल चौहान, सहायक प्रबन्धक उद्योग रणजीत कुमार वर्मा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.