जौनपुर : शादीशुदा प्रेमिका की सिर कूंचकर हत्या, पुलिस ने किया घटना का खुलासा

“जौनपुर में एक बिजली के ठेकेदार ने महिला की हत्या कर दी। महिला रुपए की डिमांड और साथ रहने की जिद कर रही थी। ठेकेदार ने पहले गले में घूसे मारकर महिला को बेहोश किया। फिर ईंट से सिर पर हमला किया”

जौनपुर 31 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मिली जानकारी के अनुसार सुजानगंज थाना क्षेत्र के भीलमपुर गांव की रहने वाली संजू देवी की शादी 14 साल पहले अच्छेलाल से हुई थी। दोनों की एक 12 साल की बेटी और 2 साल का बेटा है।

वहीं, आरोपी वेद प्रकाश सिंह उर्फ टिंकू सिंह बदलापुर का रहने वाला है। वह बिजली का प्राइवेट ठेकेदार है। उसकी भी शादी हो चुकी है और 2 बच्चे हैं। 2 साल पहले भीलमपुर गांव में बिजली के खंभे और तार बिछाने का काम चल रहा था।

इसी दौरान ठेकेदार वेद प्रकाश की मुलाकात संजू से हुई। उस समय संजू के पति अच्छेलाल सड़क दुर्घटना में घायल थे। वेद ने संजू से नजदीकियां बढ़ाईं और संबंध बना लिए।

वह संजू को रुपए देता था और उसके पति के खाते में भी पैसे भेजता था। कुछ समय तक सबकुछ सही रहा, लेकिन बाद में संजू उसके घर में पत्नी की तरह रहने की बात कहने लगी। मना करने पर वह 5 लाख रुपए की मांग करने लगी। इससे वेद प्रकाश मानसिक रूप से परेशान हो गया।

रविवार को एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने मामले का खुलासा किया। बताया कि 28 अगस्त को संजू देवी अपने पति की दवा लेने प्रयागराज गई थी। लौटते वक्त वेद प्रकाश ने उसे बदलापुर बुला लिया।

वहां से दोनों बाइक से घर जाने लगे, लेकिन रास्ते में झगड़ा होने पर संजू बाइक से कूद गई। काफी समझाने पर भी वह नहीं मानी और खेतों की तरफ भाग गई।

इसके बाद वहां बने एक खाली घर में बैठ गई। इस बीच वेद वहां पहुंचा और संजू को काफी देर तक समझाता रहा। लेकिन, संजू अपनी जिद पर अड़ी रही। जब वेद प्रकाश ने उसको पत्नी की तरह रखने से इनकार कर दिया, तो उसने गुस्से में गालियां दीं और वहां से भागकर जाने लगी।

इसके बाद गुस्से में वेद ने पहले उसके गले में दो मुक्के मारे, फिर पास पड़ी ईंट से सिर पर हमला कर दिया। जब संजू बेहोश हो गई, तो वेद ने उसे पास के पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। फिर ऊपर बैठ गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सके। जब उसे भरोसा हो गया कि संजू की मौत हो गई है, तो वह बाइक से पगडंडी के रास्ते भाग गया।

29 अगस्त की सुबह कुड़ेरपुर में एक तालाब में महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। शिनाख्त की कोशिश शुरू की गई। महिला के फोटो पुलिस ने वॉट्सऐप ग्रुप और आसपास के थानों में भेजे। 30 अगस्त को अच्छेलाल ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने जब पति को मरने वाली महिला की फोटो दिखाई, तो उसकी पहचान हो गई। इसके बाद आज पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी वेद प्रकाश सिंह सरोखनपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड पर किसी का इंतजार कर रहा है।

इसके बाद पुलिस ने वेद को मौके से गिरफ्तार कर लिया। संजू के पति की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसके कब्जे से ईंट और दवाओं के अलावा संजू के पति के कुछ कागजात भी मिले हैं।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.