जौनपुर : महराजगंज पुलिस ने चार पिस्टल और एक रिवाल्वर के साथ दो बदमाश को किया गिरफ्तार
“महराजगंज पुलिस ने चार पिस्टल, एक रिवाल्वर और तीन मैगजीन के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महराजगंज के थानाध्यक्ष सुमित कुमार पांडे अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर जफराबाद में 50 हजार रुपए के इनामी अरविंद कुमार नागर की तलाश में संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे”
जौनपुर 27 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बदलापुर-सुजानगंज मार्ग पर डडवा मोड़ के पास पुलिस कॉम्बिंग देखकर दो बदमाश अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके दोनों को पकड़ लिया। एक बदमाश के पिट्टू बैग से पिस्टल, मैगजीन और रिवाल्वर बरामद हुई। दोनों के जेब से भी पिस्टल मिली, जिनमें से एक पर ‘मेड इन इटली’ लिखा था।
पुलिस ने दोनों बदमाशों से कुल चार पिस्टल, एक रिवाल्वर, तीन मैगजीन, चार जिंदा कारतूस और चार मोबाइल बरामद किए। जांच में पता चला कि एक बदमाश प्रतापगढ़ जनपद की पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उसरौली निवासी प्रमोद तिवारी उर्फ बल्ली है। दूसरा बदमाश कंधई थाना क्षेत्र के ताला निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह है।
बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वे प्रतापगढ़ जनपद के मांधाता से ये पिस्टल 50-60 हजार रुपए में खरीदते हैं। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार बदमाशों को जेल भेज दिया है।











