“काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के पूर्व छात्रों का एक सुन्दर समागम विगत कई वर्षों से आयोजित किया जाता रहा है”
जौनपुर 28 / 07 / 2025 सुनील कुमार की रिपोर्ट
गत वर्ष से इसे मासिक मिलन समारोह के रूप में आयोजित करने एवं लगभग 40-50 वर्षों से बिछड़े मित्रो का एक जगह उपस्थित होकर छात्रावासीय जीवन को याद कर आपसी बतकहियों के साथ साथ कुछ स्वरचित सेरो शायरी, कविताएं, समसामयिक रचनाओं का आनन्द सहित कुछ रचनात्मक कार्यों को सामूहिक रूप से प्रस्तुत /सम्पन्न किया जाता है।
इसी कड़ी में 27-जुलाई 2025 रविवार को “काशी – मिञ मिलन समागम” के बैनर तले “मनु मंगला कुंज” अभिनव विहार कालोनी -भिटी, रामनगर में एक ज्वलंत विषय “ज्ञानवापी का सच” पर डा सोहन लाल आर्य के व्याख्यान एवं डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव, डॉ सुदामा सिंह, डॉ बीजेन्द्र पान्डेय ने भी अपने सारगर्भित विचार ब्यक्त कर अनेकानेक धार्मिक स्थल से जुड़े समस्याओं की तरफ लोगों का ध्यान आकृष्ट किया।
गोष्ठी की अध्यक्षता सेवा निवृत्त डायरेक्टर विजिलेंस -पूर्व छात्र श्री मणिन्द्र नाथ राय एवं संचालन डॉ शंभूनाथ शास्त्री तथा धन्यवाद ज्ञापित सेवा निवृत्त रिजनल डायरेक्टर इग्नू, पूर्व छात्र डॉ अवध नारायण ञिपाठी ने किया।
इसके पश्चात द्वितीय सत्र में डॉ शम्भू नाथ शास्त्री, डॉ सुदामा सिंह जी के भोजपुरी काब्य पाठ, आलोक श्रीवास्तव, डॉ श्रीकांत पांडेय, श्री जय प्रकाश दुबे,डॉ राजेश श्रीवास्तव,डॉ बीजेन्द्र पान्डेय जी के लोकगीत ने सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर के पूर्व प्राचार्य प्रो अखिलेश्वर शुक्ला एवं पूर्व छात्रा-अधिवक्ता पटना उच्च न्यायालय श्री मती प्रियंका, सहित डॉ अनिल कुमार सिंह,श्री अतुल मिश्रा, डॉ नृपेन्द्र सिंह, डॉ दीनबंधु तिवारी, श्री मनीष गुप्ता, डॉ सुरेन्द्र राय सहित समस्त उपस्थित साथियों ने वृक्षारोपण का पूनित कार्य सम्पन्न किया। इसी के साथ यह कार्यक्रम हर्सोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
जौनपुर: ओवरटेक के चक्कर में तेज रफ्तार बस ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 7…
'लोकल से ग्लोबल' की उड़ान: IIT मद्रास में MSMEs के लिए डिजिटल कॉमर्स पर राष्ट्रीय…
फतेहपुर: मदरसे के मौलवी ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, फर्रुखाबाद भागते समय ग्रामीणों ने…
भारत का कूटनीतिक पलटवार: 'जैसे को तैसा' नीति के तहत दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास के…
पीएम जनजातीय विकास मिशन: वन धन से संवर रहा आदिवासियों का भविष्य, बिचौलियों के जाल…
पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि, लोकतांत्रिक परंपरा…