जौनपुर : जनपदीय पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

“उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0″ के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीमों एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया”

जौनपुर 29 / 07 / 2025  संजय कुमार चौरसिया की रिपोर्ट 

इस अभियान के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों तथा मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा संसाधनों के प्रति जागरूक किया।

इस अभियान में प्रमुख रूप से महिला सशक्तिकरण से जुड़ी प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई जिसमे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना के बारे में बताया गया 

इस अवसर पर महिला सुरक्षा हेतु जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई एवं पंपलेट वितरित किए गए, जिसमे वीमेन पावर लाइन – 1090, महिला हेल्पलाइन  181 पुलिस आपात सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस 108, साइबर हेल्पलाइन  1930 इत्यादि की जानकारी भी दी गई। 

अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने आमजन विशेषकर युवतियों एवं महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें यह संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की असुविधा या उत्पीड़न की स्थिति में वे निःसंकोच पुलिस से संपर्क करें। उपस्थित नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की मांग भी की।

जनपद जौनपुर पुलिस द्वारा यह जागरूकता अभियान मिशन शक्ति के तहत निरंतर जारी रहेगा, ताकि समाज में महिला सुरक्षा को लेकर सकारात्मक वातावरण एवं जनसहभागिता को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: स्कूल वैन को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, 7 बच्चे घायल

जौनपुर: ओवरटेक के चक्कर में तेज रफ्तार बस ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 7…

3 hours ago

IIT मद्रास MSMEs संगोष्ठी : डिजिटल कॉमर्स से ‘लोकल से ग्लोबल’ की उड़ान

'लोकल से ग्लोबल' की उड़ान: IIT मद्रास में MSMEs के लिए डिजिटल कॉमर्स पर राष्ट्रीय…

3 hours ago

फतेहपुर: मदरसे के मौलवी ने छात्रा से किया दुष्कर्म, भागते हुए गिरफ्तार

फतेहपुर: मदरसे के मौलवी ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, फर्रुखाबाद भागते समय ग्रामीणों ने…

4 hours ago

भारत का एक्शन: दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर चला बुलडोजर

भारत का कूटनीतिक पलटवार: 'जैसे को तैसा' नीति के तहत दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास के…

4 hours ago

पीएम जनजातीय विकास मिशन: आदिवासियों को उद्यमी बना रही सरकार

पीएम जनजातीय विकास मिशन: वन धन से संवर रहा आदिवासियों का भविष्य, बिचौलियों के जाल…

4 hours ago

PM Modi ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि, लोकतांत्रिक परंपरा…

4 hours ago