जौनपुर : प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या की
“जौनपुर में एक महिला की उसके प्रेमी द्वारा चाकू से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 45 वर्षीय शकीमुन निशा उर्फ सीमा के रूप में हुई है। घटना सोमवार शाम करीब 9 बजे की है”
जौनपुर 15 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
मृतका के बेटे मोहम्मद जावेद ने पुलिस को बताया कि उनके पिता की मृत्यु लगभग 4 साल पहले हुई थी। इसके बाद उनकी मां का प्रेम संबंध किरायेदार मोहम्मद रुस्तम से हो गया। रुस्तम बक्सपुर, आजमगढ़ का निवासी है। वह जौनपुर में पेंटर का काम करता था।
दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। जावेद के मुताबिक, दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी दोनों में झगड़ा हुआ। इसी दौरान रुस्तम ने शकीमुन निशा पर चाकू से हमला कर दिया।
वारदात को मृतका की बेटी रेशमा ने देखा। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय शकीमुन निशा की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।











