KVK Baksha Jaunpur

जौनपुर : KVK बक्शा में PM मोदी के पोस्ट बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण

“जौनपुर: KVK बक्शा में PM मोदी के पोस्ट बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण, किसानों ने जानीं नई योजनाएं “

जौनपुर : द पॉलिटिक्स अगेन : वरुण यादव की रिपोर्ट 

जौनपुर जिले के बक्शा ब्लॉक स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) में 6 मार्च को भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘पोस्ट बजट वेबिनार’ का सजीव प्रसारण किया गया।

इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए बजट में किए गए नए प्रावधानों के बारे में जानकारी हासिल की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया संबोधित इस महत्वपूर्ण वेबिनार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने, आधुनिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को दोहराया।

अधिकारियों और वैज्ञानिकों ने किसानों का किया मार्गदर्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के महामंत्री सूर्यप्रकाश चौबे उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश सिंह ने की। इस पूरे आयोजन का सफल संचालन एडीओ (एजी) अनुराग सिंह ने किया।

किसानों को जागरूक करने और कृषि रक्षा से जुड़ी तकनीकी जानकारियां साझा करने के लिए एडीओ एजी (कृषि रक्षा) अश्वनी सिंह, कृषि वैज्ञानिक हरिओम वर्मा, राजीव सिंह और दिलीप सरोज विशेष रूप से मौजूद रहे।

बड़ी संख्या में उमड़े किसान पोस्ट बजट वेबिनार को सुनने और समझने के लिए बक्शा और आसपास के ग्रामीण अंचलों से काफी संख्या में किसान भाई और किसान बहनें कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे।

सभी ने केंद्र सरकार की कृषि नीतियों और बजट आवंटन को ध्यान से सुना और विशेषज्ञों से खेती-किसानी से जुड़े अपने सवाल भी साझा किए।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.