जौनपुर : विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

“जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के निर्देशन में एक विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन मां शारदा बालिका इंटर कॉलेज खाना पट्टी सिकरारा जौनपुर में आयोजित किया गया”

जौनपुर 10 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 
 
मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव प्रशांत कुमार सिंह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की उपयोगिता एवं इसके कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बच्चों को सफलता के गुण बताएं और कहा कि निरंतर प्रयास करने वाला सफल होता है।
 
उन्होंने छात्राओं को जागरुक करते हुए पुलिस प्रशासन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता कैसे ली जाती है इस बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा उन्होंने बालिकाओं के विभिन्न प्रकार के पूछे गए, प्रश्नों का भी सरल और सरगर्वित भाषा में उत्तर दिया।
 
उन्होंने देश के प्रति संवेदनशील होने और कानून और संविधान के प्रति सम्मान देने पर भी बल दिया। डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि जब देश में मुकदमों की संख्या करोड़ों में पहुंच गई तब न्यायमूर्ति पीएन भगवती और वी कृष्णा अय्यर ने वैकल्पिक न्याय प्रणाली की स्थापना की और 1985 में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम बना जिससे करोड़ों मुकदमों का निस्तारण हर वर्ष हो रहा है।
 
उन्होंने बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए अनवरत परिश्रम करने, जागरूक होने और सुनीता विलियम्स मैडम क्यूरी, कल्पना चावला, मैरी कॉम, व्योमिका सिंह, गार्गी अपाला, सीता सावित्री, जीजाबाई जैसे उदाहरण का अनुकरण करने को कहा साथ ही संस्कार सीखने और नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने पर भी बल दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि बिना जागरूक हुए कितने भी कानून बनाए जाएं उनका बहुत लाभ नहीं मिलने वाला है।
 
काउंसलर पारिवारिक न्यायालय देवेंद्र कुमार यादव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विभिन्न अंगों मध्यस्थता और सुलह अधिनियम डिफेंस काउंसिल सिस्टम रिटेनर जेल विजिटर पैरालेगल वॉलिंटियर और प्रीलिटिगेशन के बारे में बताते हुए लिंग भेद और कन्या भ्रूण हत्या पर प्रकाश डाला।
 
इसी क्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय द्वारा बालिकाओं के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में, काउंसलर डॉक्टर सीमा सिंह के द्वारा कानून का दुरुपयोग न करने कन्या भ्रूण हत्या और नारी जागरूकता के बारे में, खंड शिक्षा विकास अधिकारी अजीत कुमार सिंह के द्वारा शिक्षा का महत्व और उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया गया और विद्यालय के प्रबंधक जयनारायण सिंह एडवोकेट के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
 
कार्यक्रम के अंत में बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाली छात्रों को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार सिंह के द्वारा सम्मान पत्र दिया गया और विद्यालय के प्रबंध तंत्र के द्वारा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय, काउंसलर देवेंद्र कुमार यादव एवं डॉ सीमा सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष सिकरारा को शाल एवं स्मृति चिन्ह एवंभगवान श्री राम कीप्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।
 
इस कार्यक्रम का सुंदर ढंग से संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ दिलीप कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर सत्र एवं जनपद न्यायाधीश तृतीय/ सचिव प्रशांत कुमार सिंह, डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ दिलीप कुमार सिंह, काउंसलर देवेंद्र कुमार यादव, खंड शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय, प्रबंधक जय नारायण सिंह, एडवोकेट अमित सिंह जिला अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ काउंसलर जिला चिकित्सालय डॉक्टर सीमा सिंह, प्रधानाचार्य शरद सिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी सुनील कुमार मौर्य राकेश कुमार यादव एवं पैरालीगल वॉलिंटियर सुभाष यादव शिव शंकर सिंहविद्यालय के शिक्षक गण और छात्र-छात्राएं और संभ्रांत लोग तथा मीडिया के लोग उपस्थित रहे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.