जौनपुर / खेतासराय : कुख्यात चोर आदिल समेत 6 गिरफ्तार
“खेतासराय थाना प्रभारी रामाश्रय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोरारी-रानीमऊ मार्ग पर चेकिंग के दौरान मोहल्ला जोगियाना के कुख्यात चोर आदिल जोगी को पकड़ा”
जौनपुर 13 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
पूछताछ में आदिल ने नगर में हुई कई चोरियों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया। इनमें ग्राम बर्जी के अजय कुमार, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के राजेपुर निवासी अरविन्द और खेतासराय थाना क्षेत्र के पाराकमाल निवासी मोहम्मद फरहान शामिल हैं।
इसी अभियान के तहत पुलिस ने दो और अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। ग्राम भदैला निवासी रामअवध और उनकी रिश्तेदार पूनम देवी को उनके घर से पकड़ा गया। ये दोनों कई नोटिस के बावजूद अदालत में पेश नहीं हुए थे, जिसके बाद कोर्ट ने इनके खिलाफ वारंट जारी किया था।
अभियान में कस्बा इंचार्ज तारीक अंसारी, उप निरीक्षक कपिलदेव, अनिल सिंह, हेड कांस्टेबल संजय पांडेय, हरखनाथ यादव और महिला आरक्षी नेहा यादव की टीम शामिल रही। सभी गिरफ्तार लोगों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा गया।











