जौनपुर : शाहगंज में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
“शाहगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह और भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल ने किया”
शाहगंज 13 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
तिरंगा रैली आजमगढ़ रोड से शुरू हुई। यह विवेकानंद तिराहा, घसमंडी रोड और मुख्य रोड होते हुए जेसीज चौराहा पर समाप्त हुई। मार्ग में लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में सभी को एकजुट होकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाना है। भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल ने तिरंगा रैली को देश के प्रति प्रेम और समर्पण का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष चिंता हरण शर्मा, विनय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रोहित सिंह, कालीचरन जायसवाल, राजेश सिंह, विकास चौधरी मौजूद रहे। वरिष्ठ भाजपा नेत्री अनीता रावत, डॉक्टर अभिषेक रावत, वेद प्रकाश जायसवाल, ईशान राम, धीरज पाटिल, विनीत सिंह, प्रमोद सिंह, जसवंत चौहान और शुभाकर चौहान भी शामिल हुए।











