“जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल के निर्देशन में खंड शिक्षा अधिकारी करंजाकला श्रवण कुमार यादव ने सोमवार को न्याय पंचायत मल्हनी के ग्राम पंचायत जेठपुरा में कक्षा 1 से 5 तक चल रहे बिना मान्यता के विद्यालय को सील कर दिया”
जौनपुर 12 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
इस अवैध संस्थान में करीब 200 बच्चे अध्ययनरत थे। खंड शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी कर कक्षाओं का संचालन रोकने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इन मासूम बच्चों के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ भी है।
खंड शिक्षा अधिकारी ने चेतावनी भी दी कि कोई भी व्यक्ति शिक्षा विभाग की मान्यता शर्तों का उल्लंघन करते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि अपने बच्चों को केवल मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ही दाखिला दिलाएं, ताकि उनके भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सके।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…