जौनपुर : नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में निकाली गई तिरंगा रैली

“शासन के निर्देश के क्रम में नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी, अन्य जनप्रतिनिधीगण सहित आमजनमानस की उपस्थिति में तिरंगा रैली निकाली गयी”

जौनपुर/गौराबादशाहपुर 12 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अध्यक्ष नगर पंचायत ने कहा कि इस तिरंगा रैली के माध्यम से आज हम सभी उन वीरों को नमन करते है और उन्हें याद करते है, जिन्होंने देश के लिए प्राणों की आहूति दी तथा हमारे राष्ट्रध्वज के मान को बनाये रखा।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत गांव-गांव, कस्बों, गली-गली तक तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने वीर शहीदों को नमन किया, जिन्होने अपने प्राणों की आहूति देकर देश को आजादी दिलायी।

उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधिगण, उपजिलाधिकारी सदर, अधि0 अधिकारी गौराबादशापुर, व्यापारियों सहित अन्य का आभार व्यक्त किया और समस्त व्यापारी बन्धुओं और क्षेत्रवासियों से अपील किया कि 13, 14 और 15 अगस्त को अपने अपने घरों पर तिरंगा अवश्य प्रदर्शित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा स्वतंत्रता सेनानियों के उस वीरता की कहानी को प्रदर्शित करता है जिन्होंने तिरंगे की आन, बान, शान की रक्षा की है। तिरंगा रैली में सरस्वती शिशु मन्दिर के बच्चों के द्वारा भारत माता की झाकी निकाली गई।

बच्चों के द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन घटना, आपरेशन सिन्दूर के बैनर-पोस्टर प्रदर्शित किया गया। निर्मला फार्मेसी कालेज, हरिश्चन्द्र फार्मेसी कालेज, शकुन्तला फार्मेसी कालेज के छात्र-छात्राएं ने भी रैली में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष संतोष मौर्या, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पंचायत गौराबादशाहपुर दिनेश सोनकर, उपजिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, अधिशाषी अधिकारी गौराबादशाहपुर शशिकांत तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

9 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

9 hours ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

14 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

14 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

14 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

16 hours ago