“जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास पीलीकोठी, हुसेनाबाद, डोभी, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय बालक / बालिका छात्रावास में छात्र/छात्राओं के लिए निःशुल्क आवास एवं अन्य सुविधायें उपलब्ध है”
जौनपुर 12 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
शैक्षणिक 2025-26 हेतु छात्रावास में प्रवेश हेतु वही छात्र/छात्राए अर्ह होंगे जो कि समाज कल्याण विभाग अथवा कल्याण सेक्टर के अन्य विभाग द्वारा प्रदत्त की जा रही छात्रवृत्ति प्राप्त करनें की पात्रता रखते हो, छात्रावास में प्रवेश हेतु कुल क्षमता का 70 प्रतिशत स्थान अनुसूचित जाति/जनजाति लाभार्थियों के लिए आरक्षित होंगे तथा अवशेष 30 प्रतिशत अन्य पिछड़े वर्ग एवं सामान्य वर्ग छात्रों के लिए आरक्षित होंगे।
विकलांग छात्रों को प्रवेश हेतु वरियता प्रदान की जायेगी। छात्रावास में प्रवेश छात्र की योग्यता / उच्च शिक्षा की प्राथमिकता / मूल निवास स्थान की दूरी आदि के आधार होगा। सामान्य योग्यता के छात्र/छात्राओं को प्रवेश हेतु प्राथमिकता का आधार आर्थिक होगा।
जो छात्र/छात्राएं इस छात्रावास में प्रवेश लेना चाहते हैं वे वेबसाइट www.upssdhms.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अन्तिम तिथि 30 अगस्त 2025 तक है।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…