जौनपुर : पिछड़े, दलित, शोषित, वंचित समाज को शिक्षा से दूर करने की साजिश कर रही है भाजपा सरकार – आरिफ हबीब

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के ज़िला महासचिव आरिफ हबीब की उपस्थिति में समाजवादी मजदूर सभा एवं समाजवादी महिला सभा के सयुक्त तत्वाधान में सरकारी प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के विरोध में आज 11 बजे दिन में ज़िला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में सरकार के शिक्षा विरोधी फैसले के खिलाफ धरना दिया गया”

जौनपुर 22 / 07 / 2025 जिला संवाददाता अब्दुल हई की रिपोर्ट 

जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया को ज्ञापन सौपा गया। इस अवसर पर ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने कहा कि सरकार पिछड़ा, दलित, शोषित, वंचित समाज के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है वहीं पिछड़े दलित समाज के आरक्षण को भी समाप्त करना चाहती है।

समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के तानाशाह रवैया क़े चलते किसानों एवं मजदूरों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। जब से भाजपा सरकार में आई हैं तब से पढ़ाई बंद कराई हैं।

अगर यूपी सरकार के पास सरकारी विद्यालयों को संचालित करने हेतु पर्याप्त बजट नहीं हैं तो आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा में 50 फीसदी की कटौती करके बजट की पूर्ति कर सकती हैं। सरकार की प्राथमिकता पाठशाला होनी चाहिए न कि मधुशाला।

समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्षा शर्मीला रमेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकारी विद्यालयों के बंद होने से हजारों रसोइयों को रोजगार से वंचित होना पड़ रहा हैं। ऐसे में पिछड़े, दलित समाज का हक अधिकार छीना जा रहा है, ऐसे में समाजवादी पार्टी सरकार के फैसले का विरोध करती है।

इस अवसर पर धरना एवं ज्ञापन देने वालों में आनंद पांडे, उषा जायसवाल, अमरेंद्र यादव, साहब लाल गौतम, शर्मीला रमेश यादव, मनोज शर्मा, मालती निषाद, ऋषि यादव, आर बी यादव, तारा त्रिपाठी, सीमा खान, सीमा यादव, शशिकला कन्नौजिया, सुधा गौतम, संगीता प्रजापति, प्रदीप यादव सोनी सेठ इत्यादि लोग मौजूद रहें।

Santosh SETH

Recent Posts

बस्तर : नक्सल मुक्त 93 गांवों में पहली बार शान से फहरा तिरंगा

बस्तर में रचा गया नया इतिहास: नक्सल मुक्त हुए 93 गांवों में पहली बार शान…

13 hours ago

छत्तीसगढ़ : सुकमा के 50 अति-दुर्गम गांवों में पहली बार फहरा तिरंगा

ऐतिहासिक बदलाव: सुकमा के 50 अति-दुर्गम नक्सल प्रभावित गांवों में आजादी के बाद पहली बार…

13 hours ago

E20 पेट्रोल से माइलेज घटने पर सरकार ने दी सफाई

E20 पेट्रोल से घट रहा माइलेज? केंद्र सरकार ने दूर की भ्रांति, मिलावट के दावों…

14 hours ago

जौनपुर: कलेक्ट्रेट में शान से फहरा तिरंगा, DM ने दिलाई पंचप्रण की शपथ

जौनपुर कलेक्ट्रेट में शान से फहरा तिरंगा: DM सैमुअल पॉल एन. ने दिलाई 'पंचप्रण' की…

14 hours ago

जौनपुर: पुलिस लाइन में खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया ध्वजारोहण

जौनपुर: पुलिस लाइन में शान से फहराया तिरंगा, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने 80वें…

14 hours ago

जौनपुर: स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं ने बनाई देशभक्ति रंगोली

जौनपुर: स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं ने बनाई मनमोहक देशभक्ति रंगोली, डीएम सैमुअल पॉल एन. ने…

14 hours ago