Breaking News

जौनपुर / मुंबई : पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर की पति की हत्या, कमरे में ही शव दफन कर सोती रही बेफिक्र

“पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और उसकी लाश को कमरे के अंदर ही दफना दिया”

जौनपुर / मुंबई 22 / 07 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट 

यह सनसनीखेज मामला जौनपुर जिले के कलीचाबाद अभय चंद पट्टी गांव निवासी विजय चौहान से जुड़ा है, जो अपनी पत्नी चमन चौहान के साथ रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई के नालासोपारा इलाके में रह रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, विजय चौहान की शादी आठ साल पहले चमन चौहान से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। दोनों सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे थे। इसी दौरान विजय अचानक लापता हो गया। जब कई दिनों तक उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। संदेह होने पर परिजनों ने नालासोपारा स्थित उसके कमरे की तलाशी ली।

कमरे की फर्श पर एक जगह की टाइल्स बाकी हिस्से से अलग रंग की थीं, जिससे शक गहराया। जब उस स्थान की खुदाई की गई तो वहां से बदबू फैलने लगी और अंदर से विजय का सड़ा-गला शव बरामद हुआ।

परिजनों का आरोप है कि विजय की पत्नी चमन चौहान ने अपने प्रेमी मोनू (निवासी बिहार) के साथ मिलकर उसकी हत्या की और शव को ठिकाने लगाने के लिए कमरे के फर्श में ही दफना दिया। हत्या के बाद दोनों ने टाइल्स दोबारा लगाकर वारदात को छिपाने की कोशिश की।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कातिल पत्नी उसी कमरे में मृत पति की लाश के ऊपर बेड लगाकर चैन की नींद सोती रही। घटना का खुलासा होते ही मुंबई से लेकर जौनपुर तक सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी चमन चौहान और उसका प्रेमी मोनू दोनों फिलहाल फरार हैं।

विजय की हत्या कब की गई, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। इस जघन्य अपराध से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और महाराष्ट्र पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Santosh SETH

Recent Posts

बस्तर : नक्सल मुक्त 93 गांवों में पहली बार शान से फहरा तिरंगा

बस्तर में रचा गया नया इतिहास: नक्सल मुक्त हुए 93 गांवों में पहली बार शान…

14 hours ago

छत्तीसगढ़ : सुकमा के 50 अति-दुर्गम गांवों में पहली बार फहरा तिरंगा

ऐतिहासिक बदलाव: सुकमा के 50 अति-दुर्गम नक्सल प्रभावित गांवों में आजादी के बाद पहली बार…

14 hours ago

E20 पेट्रोल से माइलेज घटने पर सरकार ने दी सफाई

E20 पेट्रोल से घट रहा माइलेज? केंद्र सरकार ने दूर की भ्रांति, मिलावट के दावों…

15 hours ago

जौनपुर: कलेक्ट्रेट में शान से फहरा तिरंगा, DM ने दिलाई पंचप्रण की शपथ

जौनपुर कलेक्ट्रेट में शान से फहरा तिरंगा: DM सैमुअल पॉल एन. ने दिलाई 'पंचप्रण' की…

15 hours ago

जौनपुर: पुलिस लाइन में खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया ध्वजारोहण

जौनपुर: पुलिस लाइन में शान से फहराया तिरंगा, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने 80वें…

15 hours ago

जौनपुर: स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं ने बनाई देशभक्ति रंगोली

जौनपुर: स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं ने बनाई मनमोहक देशभक्ति रंगोली, डीएम सैमुअल पॉल एन. ने…

15 hours ago