जौनपुर – जिला उद्योग बन्धु की हुई बैठक में सीडीओ ने सुनी व्यापारियों की समस्या, दिए निस्तारण के आदेश

“जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद्र के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। सीडा में ऑनलाइन सेवाओं के संबंध में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि ऑनलाइन सेवाओं के संबंध में पूर्व में जैम के माध्यम से टेंडर किया गया था। टेंडर प्रकिया में कोई भी फर्म शर्त पूर्ण न करने के कारण चयनित नहीं हो सकी। वर्तमान समय में जेम पोर्टल में मेंटेनेंस के कारण 5 दिसंबर 2024 के पश्चात पुनः टेंडर फ्लोट किया जाएगा”
जौनपुर 01 / 12 / 2024 सुनील कुमार  की रिपोर्ट
सीडा में ट्रांसफार्मर क्षमतावृद्धि के सम्बन्ध में अधिषासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड मछलीशहर, जौनपुर द्वारा अवगत कराया गया कि क्षमतावृद्धि हेतु शासन से बजट प्राप्त हो गया है शीघ्र ही कार्यदायी संस्था का चयन करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए मंगलवार को अलग से बैठक आहूत करने के निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि सीडा में साफ-सफाई के सम्बन्ध में कार्यदायी संस्था का चयन किया जा रहा है, मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि पुरानी सफाई की कार्यदाई संस्था का भुगतान नियमानुसार कर दिया जाए।
जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी निवेशको को आश्वस्त करते हुए सभी सम्बन्धित विभागाध्यक्षो को प्राथमिकता के आधार पर निवेशको की समस्याओ का निस्तारण करने के निर्देश दिये गये है।
निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित पत्रावलियो पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उद्यमी मित्र को लम्बित पत्रांवलियों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए सभी निवेशको की समस्याओं को समयावधि के अन्तर्गत निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद में अब तक हुए कुल एम0ओ0यू0 को तथा जी0वी0सी0 में प्रतिभाग करने वाले निवेशको को किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिये गये।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अन्तर्गत सूक्ष्म उद्योगो के स्थापना हेतु जिलास्तरीय समिति की बैठक में उपायुक्त उद्योग द्वारा योजना का विस्तार से समिति को अवगत कराया गया वर्तमान वित्तीय वर्ष में जनपद को आवंटित 1000 लक्ष्य के क्रम में उत्तर प्रदेश व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन, आई0टी0आई0, राजकीय पॉलिटेक्निक/निजी औद्योगिक संस्थानो, एन0आर0एल0एम0, एन0यू0एल0एम0, आर0से0टी0, उद्यमिता विकास आदि के माध्यम से आवेदन पत्र प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिलास्तरीय समिति को समन्वय स्थापित करते हुए लक्ष्य की शतप्रतिशत पूर्ति हेतु निर्देश दिये गये।
प्लेजपार्क के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी उद्यमियो को अधिक से अधिक सहभागिता हेतु निर्देश दिये गये। जनपद में प्लेज पार्क स्थापना हेतु प्रयासों को गहनतम करने के निर्देश दिए गए। शासन के मंशानुरूप प्लेजपार्क की स्थापना से न केवल उद्यमियों को भूखंड मिलेंगे अपितु रोजगार सृजन के साथ ये पार्क जनपद के ग्रोथ इंजन भी साबित होंगे।
सहायक श्रमायुक्त को निर्देशित किया गया कि कैंप लगाकर श्रमिक पंजीयन की संख्या बढ़ाई जाए इसमें प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त की और प्रगति ले जाने के लिए निर्देश दिए। श्रमिक की मृत्यु की दशा में मिलने वाले भुगतान के संबंध में जागरूकता ले जाने हेतु प्रचार प्रसार किया जाने के लिए निर्देश दिए। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, उपायुक्त उद्योग संदीप, सहायक, श्रमायुक्त देवव्रत यादव, संबंधित अधिकारीगण, उद्यमी संगठनो के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
Santosh SETH

Recent Posts

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, ली शपथ

उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद और गोपनीयता की…

6 hours ago

परविंदर झोटा हत्याकांड : ‘सिख शहीद’ के पिता को अमित शाह पर भरोसा

परविंदर झोटा हत्याकांड: पिता ने अमित शाह पर जताया भरोसा, अकाल तख्त ने नशा विरोधी…

6 hours ago

विशेष कवरेज : पंप स्टोरेज परियोजनाओं से संवरेगा देश का स्वच्छ ऊर्जा भविष्य

भारत की 'वाटर बैटरी': पंप स्टोरेज परियोजनाओं से संवरेगा स्वच्छ ऊर्जा का भविष्य, दुनिया में…

7 hours ago

PM मोदी ने शेयर किया देवी दुर्गा का संस्कृत श्लोक, बताया भक्ति का महत्व

प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया देवी दुर्गा का पावन 'संस्कृत सुभाषितम्', जानें इस चमत्कारी श्लोक…

7 hours ago

वाराणसी: ओवरब्रिज पर सेल्फी लेना पड़ा भारी, बेकाबू ट्रक ने कुचला, 4 की मौत

वाराणसी: ओवरब्रिज पर 'सेल्फी' लेना पड़ा भारी, बेकाबू ट्रक ने खड़ी स्कॉर्पियो को रौंदा; 4…

7 hours ago

ओवैसी की हुंकार: ‘अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, खुद चुनना होगा नेता’

ओवैसी की हुंकार: 'अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, मुसलमानों को खुद चुनना होगा अपना नेता'…

7 hours ago