बद्दी – नगर परिषद ने 72 कब्जा धारकों को थमाए नोटिस, दी चेतावनी

“नगर परिषद ने बद्दी-साईं सड़क पर अतिक्रमण करने वाले 72 कारोबारियों को नोटिस थमा दिए हैं। इन सभी कारोबारियों को दो दिन के भीतर अवैध कब्जे हटाने को कहा है। अगर इस बीच कब्जे नहीं हटाए जाते हैं तो नगर परिषद दो दिन के बाद कभी भी जेसीबी चला देगी”
बद्दी  01 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बद्दी साई मार्ग पर इन दिनों डिवाइडर लगाने का काम चला है। बद्दी-साई सड़क पर दुकानदारों ने दुकानों के छज्जे सड़क की ओर बढ़ा लिए हैं। यही नहीं कुछ लोगों ने सड़क के साथ कब्जे करके खोखे भी खोल दिए हैं। दुकानों के आगे रेहड़ी-फड़ी भी लगी होती है। ऐसे में बद्दी-साईं मार्ग पर सिंगल लाइन भी चलाना दूभर हो गया है।
बद्दी-साई मार्ग पर ट्रक, बस, कारें और दोपहिया वाहन भी चलते हैं। इसके साथ साथ टैंपो भी इस मार्ग पर लगातार चल रहे हैं। टैंपो संचालक कहीं पर भी ब्रेक लगा देते हैं। अब सिंगल लाइन होने से जब तक टैंपो नहीं चलेगा तभी तक पीछे चल रहा वाहन भी उसी रफ्तार से ही चलेगा।
स्थानीय प्रशासन की ओर से एसडीएम व नप के अध्यक्ष व ईओ ने बद्दी साई मार्ग पर अवैध कब्जे हटाने का अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत पहले तो दुकानदारों को आगाह किया गया। उसके बाद इन दुकानदारों के आगे से अवैध रूप से लगी रेहड़ी और फड़ी हटाई गई।
अब अवैध कब्जा धारकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। नप ने 70 से अधिक कब्जा धारकों को कब्जे दो दिन के भीतर हटाने को कहा है। अगर कब्जा धारक अवैध कब्जा नहीं हटाते है तो यूपी की तर्ज पर यहां पर बुल्डोजर चलने वाला है।
नगर परिषद के ईओ आरएस वर्मा ने बताया कि बद्दी की साई रोड पर पानी की टंकी से लेकर बर्धमान चौक तक नप ने 70 से अधिक अवैध कब्जा धारकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इन कब्जा धारकों को दो दिन का समय दिया है। समय बीत जाने के बाद नप यहां पर बुल्डोजर चला कर इन अवैध कब्जों को हटाएगी।
Santosh SETH

Recent Posts

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, ली शपथ

उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद और गोपनीयता की…

6 hours ago

परविंदर झोटा हत्याकांड : ‘सिख शहीद’ के पिता को अमित शाह पर भरोसा

परविंदर झोटा हत्याकांड: पिता ने अमित शाह पर जताया भरोसा, अकाल तख्त ने नशा विरोधी…

6 hours ago

विशेष कवरेज : पंप स्टोरेज परियोजनाओं से संवरेगा देश का स्वच्छ ऊर्जा भविष्य

भारत की 'वाटर बैटरी': पंप स्टोरेज परियोजनाओं से संवरेगा स्वच्छ ऊर्जा का भविष्य, दुनिया में…

7 hours ago

PM मोदी ने शेयर किया देवी दुर्गा का संस्कृत श्लोक, बताया भक्ति का महत्व

प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया देवी दुर्गा का पावन 'संस्कृत सुभाषितम्', जानें इस चमत्कारी श्लोक…

7 hours ago

वाराणसी: ओवरब्रिज पर सेल्फी लेना पड़ा भारी, बेकाबू ट्रक ने कुचला, 4 की मौत

वाराणसी: ओवरब्रिज पर 'सेल्फी' लेना पड़ा भारी, बेकाबू ट्रक ने खड़ी स्कॉर्पियो को रौंदा; 4…

7 hours ago

ओवैसी की हुंकार: ‘अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, खुद चुनना होगा नेता’

ओवैसी की हुंकार: 'अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, मुसलमानों को खुद चुनना होगा अपना नेता'…

7 hours ago