जौनपुर : नाले में बही युवती, बचाने गए ई-रिक्शा चालक की करंट से मौत

“शहर कोतवाली क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव पर सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश के चलते करीब 20 वर्षीय अज्ञात युवती का पैर फिसल गया और वह नाले में बह गई। उसे बचाने गए ई-रिक्शा चालक बक्शा के कुल्हनामऊ निवासी शिवा गौतम (26) की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई”

जौनपुर 25 / 08 / 2025 संजय कुमार चौरसिया की रिपोर्ट 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, नगरपालिका व प्रशासन की टीमें देर रात जेसीबी से नाले का ढक्कन खोलकर युवती की तलाश करती रहीं। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र भी मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने जांच कमेटी गठित कर 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की है।

मिली जानकारी के अनुसार बक्शा के कुल्हनामऊ निवासी शिवा गौतम (26) सोमवार की सुबह तारापुर कॉलोनी से बाबाजी कुटिया से ई-रिक्शा लेकर निकले थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे बारिश बंद हुई तो वे ई-रिक्शा खड़ा करने के लिए मछलीशहर पड़ाव से होते हुए बाबाजी की कुटिया की तरफ जा रहे थे।

इसी बीच मछलीशहर पड़ाव पर बाइक एजेंसी तिराहे पर अज्ञात युवती का पैर फिसला और वह अचानक नाले में गिर गई। नाले में पानी का बहाव तेज था तो वह बहने लगी। इसे देख शिवा गौतम उसे बचाने के लिए जैसे ही नाले में उतरने लगे, वहां लगे बिजली के खंभे में करंट उतरने से उसकी चपेट में आ गए।

शिवा से दो बच्चे हैं। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी सफाईकर्मी सलमान ने बताया कि मौके पर एक युवती को बहते देखा है। उसे बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा चालक की मौत करंट लगने से हुई।

सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की जानकारी के बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। इसमें एक युवती के बहने की बात सामने आ रही है। ई-रिक्शा चालक की मौत करंट से हुई है। युवती की तलाश की जा रही है।

हादसे की सूचना पाकर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डाॅ. कौस्तुभ कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, सीओ सिटी देवेश सिंह, ईओ पवन कुमार पहुंच गए।

इस दौरान तीन जेसीबी से करीब आधा किमी दूरी तक नाले के ढक्कन को खोलकर युवती की तलाश की जाती रही लेकिन देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका।

हादसे के बाद लोगों की सूचना पर बिजली निगम के अफसरों ने ने शटडाउन ले लिया। करीब दो घंटे बाद जब आपूर्ति शुरू की गई तो मौके पर अंधेरा मिला। इसे देखते हुए विद्युत कर्मियों ने खंभे पर चढ़कर लाइट सही की। यह वही खंभा था, जिससे सटने के कारण ई रिक्शा चालक की मौत हुई थी।

जिलाधिकारी ने सीआरओ अजय अम्बष्ट, एडिशनल एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र की अगुवाई में टीम गठित की है।

कमेटी को 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देनी है। जिलाधिकारी ने कहा कि जांच में जिस भी स्तर से और जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह के घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए।

ईओ पवन कुमार ने बताया कि नाले में बहने के बाद युवती के एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) या उसके आसपास लगी जालियों में मिलने की संभावना है। नगर पालिका कर्मियों की मदद से तलाश कराई जा रही है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.