जौनपुर : मुंगराबादशाहपुर थाने में लगी आग, जब्त मोटरसाइकिलें और कार हुए क्षतिग्रस्त

“थाने में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। तत्काल प्रभाव से फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर अग्निशमन की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया”

मिली जानकारी के अनुसार थाना परिसर में जब्त कर रखे गए पटाखों के फटने से मंगलवार दोपहर भयंकर आग लग गई। इसमें थाने के पीछे रखी जब्त मोटरसाइकिलें और कारों समेत कुल 35 वाहन जलकर राख हो गए।

सूचना पर पहुंचीं मछलीशहर की सीओ प्रतिमा वर्मा ने मामले की जांच-पड़ताल की। फायर ब्रिगेड के घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। थाना कार्यालय भवन के पीछे दुर्घटनाग्रस्त वाहन खड़े किए जाते हैं।

इसी जगह अवैध पटाखा समय-समय पर व्यापारियों से बरामद कर सीज किए गए पटाखे भी रखे हुए थे। आग और पटाखों की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार सहम गए। तिराहे पर भगदड़ मच गई। थाने के अगल- बगल व्यावसायिक इमारतें होने की वजह से अफरातफरी मच गई।

जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने भयंकर रूप ले लिया। पटाखे की आवाज एक किलोमीटर तक सुनाई पड़ी। सीओ प्रतिमा वर्मा ने बताया कि जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है। इसमें 35 वाहन जल गए हैं।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.