जौनपुर : ई – लाटरी से दलहनी बीजों हेतु कृषको का हुआ चयन

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में ई-लॉटरी से दलहनी फसलों के निःशुल्क मिनीकिट वितरण का कार्यक्रम 6 सदस्यीय जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति की निगरानी में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई”

जौनपुर 03 / 10 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

जिसमें रबी मौसम की दलहनी फसलों यथा चना बीज के मिनीकिट 350 लक्ष्य के सापेक्ष 350 कृषक, मटर बीज के मिनीकिट 350 लक्ष्य के सापेक्ष 350 कृषक और मसूर बीज के मिनीकिट 25 लक्ष्य के सापेक्ष 25 कृषकों का ई- लाटरी के माध्यम से पारदर्शी तरीके से चयन किया गया।

एलईडी लगाकर पहले किसानों को डेमो के रूप में मार्क ड्रील करके दिखाया गया, फिर ई – लाटरी के माध्यम से कृषकों का चयन किया गया। चयनित किसानों को जिलाधिकारी द्वारा निःशुल्क रबी फसलों का मिनीकिट बीज वितरित किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि ई- लॉटरी से वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सकेगी। यह कदम किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने किया। पारदर्शी तरीके से ई-लाटरी से मिनीकिट हेतु कृषको के चयन की प्रक्रिया को किसानों ने सराहा। 

इस मौके पर उपनिदेशक कृषि हिमांशु पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुरेश कुमार कन्नौजिया, डा. आरके सिंह सहित इन्द्रशेन सिंह, अशोक सिंह, राजनाथ यादव, ओम प्रकाश आदि किसान मौजूद रहे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.