जौनपुर : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उज्ज्वला समिति की हुई बैठक

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला उज्ज्वला समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई”

जौनपुर 03 / १० / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा समिति के सदस्यों, समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों एवं उपस्थित गैस एजेन्सी संचालकों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अन्तर्गत आच्छादित लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम चरण में माह-अक्टूबर, 2025 से दिसम्बर, 2025 तक तथा द्वितीय चरण में जनवरी, 2026 से मार्च, 2026 तक निःशुल्क सिलेण्डर प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।

जिलाधिकारी द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी, समस्त ऑयल कम्पनियों के जनपदीय समन्वयक को निर्देशित किया गया कि जनपद स्तर पर कार्य योजना निर्धारित करते हुए शासन के मंशानुरूप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अवशेष 79708 लाभार्थियों के बैंक खाते से आधार लिंक एवं प्रमाणित कराये जाने हेतु जनपद में कार्यरत समस्त गैस एजेन्सियों को तत्काल कैम्प आयोजित करते हुए शत-प्रतिशत आधार प्रमाणन का कार्य पूर्ण करायें।

साथ ही जनपद के समस्त पेट्रोल पम्प एवं गैस एजेन्सियों पर विकसित उत्तर प्रदेश 2047 का क्यूआर सहित बैनर/पोस्टर लगवाते हुए उस पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को अधिक से अधिक स्कैन कराते हुए सुझाव के उपरान्त प्रमाण-पत्र डाउनलोड कराने हेतु जागरूक करना सुनिश्चित करें।

जनपद में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कुल 403934 लाभार्थी है, जिसमें से 324226 लाभार्थियों का बैंक खाता आधार से लिंक एवं प्रमाणित है, उनके द्वारा प्रथम चरण (माह- अक्टूबर, 2025 से दिसम्बर, 2025) में रिफिल बुकिंग कराकर गैस सिलेण्डर प्राप्त किया जा सकता है।

उक्त लाभार्थियों के आधार प्रमाणित बैंक खातो में सब्सिडी की धनराशि ऑयल कम्पनी द्वारा हस्तान्तरित कराने की कार्यवाही करायी जायेगी। यह भी अवगत कराया गया कि दीपावली के पर्व को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन समस्त गैस एजेन्सियों पर घरेलू गैस सिलेण्डरों के स्टाॅक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करा दी गयी है। उपभोक्ता/ लाभार्थी गैस एजेन्सी के माध्यम से रिफिल बुकिंग कराकर घरेलू गैस सिलेण्डर प्राप्त कर सकते है। ​

जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के समस्त लाभार्थी उक्त योजना के अन्तर्गत प्रथम चरण में निःशुल्क गैस सिलेण्डर यथाशीघ्र प्राप्त कर ले । प्रथम निःशुल्क सिलेण्डर वितरित किए जाने का कार्य माह-दिसम्बर, 2025 तक जारी रहेगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राम अक्षयबर चौहान, अपर जिलाधिकारी (भू0/रा0) अजय अंबष्ट, समस्त उपजिलाधिकारीगण, समस्त ऑयल कम्पनी के जनपद स्तरीय समन्वयक, लीड बैंक मैनेजर, वरिष्ठ निरीक्षक बाॅट-माॅप, समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, समस्त पूर्ति निरीक्षक एवं समस्त गैस एजेंसियों के प्रबन्धक /प्रोपराइटर उपस्थित रहें।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.