जौनपुर : रोजगार पाकर 549 अभ्यर्थियों के खिले चेहरे

“राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्धिकपुर जौनपुर परिसर में वृहद अप्रेंटिस तथा रोजगार मेले का आयोजन किया गया”

जौनपुर 10 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मुख्य अतिथि के रूप में  राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र तथा मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या 1500 रही, जिसमें रोजगार प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या 549 है।

मंत्री द्वारा आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों को टैबलेट वितरण कर अभ्यर्थियों के मनोबल को बढ़ाया गया। तत्पश्चात रोजगार पाने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया,  मंत्री द्वारा राजकीय आईटीआई के विद्युत कनेक्शन को शहरी अंचल से जोड़ने हेतु उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया तथा ऑडिटोरियम, महिला आईटीआई बिल्डिंग, केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ जल्द प्रारंभ किये जाने की बात कही गई।

उन्होंने अवगत कराया  कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में  युवाओं को अत्यधिक रोजगार प्राप्त कराया गया है  एवं कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया गया तथा उनके बारे में जानकारी प्राप्त की गई, नोडल प्रधानाचार्य द्वारा मंत्री को बुके तथा शाल भेंट कर स्वागत किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा अभ्यर्थियों के उत्साहवर्धन के लिए शॉल देकर सम्मानित किया गया, तथा अभ्यर्थियों को स्वस्थ रहने के मूल मंत्र दिए गए, वहीं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से संचालित नवनिर्मित कौशलम् केंद्र का गहन निरीक्षण कर मशीनों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा रोजगार प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के  उत्साहवर्धन हेतु शुभकामनाएं दी गई तथा जीवन में आगे बढ़ने का मूल मंत्र दिया गया।

प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई शाहगंज बृजेश कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंहानिया, करंजाकला ब्लॉक के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकेशर पाल, आई.आई.ए. के अध्यक्ष बृजेश यादव, हॉकिंस कंपनी के प्रमुख अमित जिंदल, यूं.ए.एल. के मैनेजर ए.भी.सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी जयप्रकाश पासवान तथा उद्योग विभाग के अधिकारी जयप्रकाश सहित अन्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ कार्यदेशक अखिलेश कुमार सिंह, हरेंद्र यादव अनुदेशक देवेश यादव, शशिकांत सिंहानी, आशीष सिंह,पवन प्रजापति, राकेश पाल, मनीष यादव, प्रधान सहायक मनोज सिंह तथा रोहित सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, मंच का सफल संचालन अनुदेशक अजय यादव द्वारा किया गया।

अंत में नोडल प्रधानाचार्य द्वारा आए हुए नियोक्ताओं तथा ड्यूटी में लगे समस्त कर्मचारीयों को सफल आयोजन हेतु बधाई दी गई तत्पश्चात समापन की घोषणा की गई तथा मा0 मंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मनीष कुमार पाल रहे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.