जौनपुर : बुजुर्ग की सुहागरात पर हुई मौत, फिर उजड़ा मनभावती के मांग का सिंदूर
“जौनपुर में बुजुर्ग ने तीन बच्चों की मां से शादी की थी। अगले दिन सुबह ही बुजुर्ग की मौत हो गई। दोनों ने सोमवार को मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी”
जौनपुर 02 / 10 / 2025 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग की सुहागरात पर मौत हो गई। बुजुर्ग ने एक दिन पहले ही तीन बच्चों की मां से शादी रचाई थी।
जानकारी के अनुसार, गौराबादशाहपुर थाना इलाके के कुछमुछ गांव में एक बुजुर्ग ने तीन बच्चों की मां से सोमवार को शादी रचाई। शादी के अगले दिन मंगलवार की भोर में उसकी तबीयत खराब हो गई। पड़ोसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।











