हिमाचल : तीन दिन भारी बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट
“माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 1 से 4 अक्तूबर तक राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है”
शिमला द पॉलिटिक्स अगेन डेस्क
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में एक सप्ताह तक माैसम के खराब बने रहने के आसार हैं। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान सुजानपुर टिहरा में 37.0, पांवटा साहिब 22.0, कांगड़ा 17.6, भटियात 15.1, नगरोटा सूरियां 14.0, कोठी 13.0, निचार 9.2, जोगिंद्रनगर 9.0, पालमपुर 7.0, धर्मशाला 3.4, देहरा गोपीपुर 3.0, पंडोह 3.0, गुलेर 2.4, रोहड़ू 2.0 व जोत में 1.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला में भी आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं।











