26 जनवरी को शराब की दुकान खुलेगी या नहीं

जौनपुर : डीएम का सख्त आदेश- 26 जनवरी को नहीं मिलेगी शराब

“डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट में की महा-बैठक; क्रॉस कंट्री रेस और प्रभात फेरी को लेकर रूट प्लान तैयार करने के निर्देश”

ब्यूरो चीफ | जौनपुर ]

गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व को गरिमा, उत्साह और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राष्ट्रीय पर्व की तैयारियों में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। डीएम ने साफ किया कि इस बार का आयोजन न केवल सरकारी रस्म अदायगी होगा, बल्कि इसमें आम जनमानस की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

26 जनवरी को बंद रहेंगी शराब की दुकानें

बैठक का सबसे अहम फैसला शराबबंदी को लेकर रहा। जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को पूर्ण रूप से ‘ड्राई डे’ (Dry Day) रहेगा।

इस दिन जिले की सभी शराब और बीयर की दुकानें बंद रहेंगी। डीएम ने चेतावनी दी है कि यदि कोई दुकान खुली पाई गई या चोरी-छिपे बिक्री हुई, तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पीडब्ल्यूडी को अल्टीमेटम: सड़कों के गड्ढे तुरंत भरें

गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली ‘क्रॉस कंट्री रेस’ और अन्य आयोजनों को देखते हुए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता (XEN) को निर्देश दिया कि मार्गों का निरीक्षण कर लें।

यदि रेस के रूट या मुख्य मार्गों पर कहीं भी गड्ढे हैं, तो उन्हें युद्धस्तर पर ठीक कराया जाए, ताकि धावकों और आम नागरिकों को कोई असुविधा न हो। साथ ही रेस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को विशेष प्लान बनाने को कहा गया है।

प्रभात फेरी से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक की रूपरेखा

बैठक में तय किया गया कि गणतंत्र दिवस की शुरुआत प्रभात फेरी से होगी। इसके बाद सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया जाएगा।

स्कूलों और कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें देशभक्ति की झलक दिखेगी।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आपस में समन्वय (Coordination) बनाकर काम करें और सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर लें। बिजली विभाग को भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है।

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) अजय अंबष्ट, जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) डॉ. गोरखनाथ पटेल सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.