“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई”
जौनपुर 27 / 04 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट
बैठक में अभियोजन कार्यों से जुड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पीड़ितों को न्याय दिलाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने एक्साइज एक्ट, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, हत्या, डकैती, शस्त्र अधिनियम से संबंधित मामलों को चिह्नित करें और महत्वपूर्ण एवं गंभीर मामलों को चिह्नित करते हुए उसके निष्पादन के लिए ससमय कार्रवाई करें।
आपराधिक मामलों में लिप्त अपराधियों को सजा दिलाने को न्यायालयों में मुकदमों की प्रभावी ढंग से पैरवी करने के लिए अभियोजन अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी सदर सहित अन्य अधिकारीगण, अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…
कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…
जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…
जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…
जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…
प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…