जौनपुर : जिलाधिकारी ने देवरिया स्थित प्राचीन शिवालय में किया दर्शन पूजन
“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने बदलापुर के राजस्व ग्राम नूरुद्दीनपुर ग्राम पंचायत देवरिया स्थित प्राचीन शिवालय में दर्शन पूजन किया”
जौनपुर 20 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
उपस्थित लोगों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि यह मंदिर यहां के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है, प्रमुख धार्मिक त्योहारों पर यहां पर श्रद्धालुओं अत्यधिक आवागमन रहता है, वर्तमान समय में यह प्राचीन मंदिर जीर्ण शीर्ण अवस्था में है।
मंदिर की दिव्यता और भव्यता के दृष्टिगत कायाकल्प कराए जाने का अनुरोध किया गया। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया गया कि मंदिर का कायाकल्प जन सहभागिता से कराया जाएगा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।











