जौनपुर : जिलाधिकारी ने भूसा दान करने वाले ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा विकास खंड खुटहन के गौशाला पट्टी नरेंद्रपुर में भूसा दान करने वाले ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया गया”

जौनपुर 01 / 05 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट 

शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में भूसा दान किए जाने के संबंध में बृहद अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में  प्रधानों, सम्मानित जनों से विभिन्न गौशालाओं में भूसा दान में लिया जा रहा है, जिसके क्रम में विकास खंड खुटहन के ग्राम प्रधान खुशीहाल, जहांगीर, यशवंत सिंह और अमित सिंह को सबसे अधिक भूसा दान देने पर जिलाधिकारी द्वारा उन्हें अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही केयरटेकर ताहिर सिंटू और आशीष को भी गौशाला में गोवंशों का अच्छे से देखभाल करने पर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह बड़ा ही पुनीत कार्य है कि गौशालाओं में गोवंशो के लिए सेवा के रूप में भूसा दान किया जा रहा है। उन्होंने अपील किया कि जनपद के संभ्रांतगण, सक्षम व्यक्ति आगे आए और भूसा दान करे।

इसके उपरांत जिलाधिकारी के द्वारा गौशाला में जाकर गोवंशो को गुड़ और नेपियर घास खिलाई गई। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि पशुओं को नियमित रूप से नहलाया जाए, पशु चिकित्सा अधिकारी नियमित रूप से गोवंशो के स्वास्थ्य की जांच करें और गोवंश के लिए हरा चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे, इसके संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए।

 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित अन्य उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

1 hour ago

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

1 hour ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

2 hours ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

2 hours ago

मायावती का अखिलेश पर तंज: PDA रथ में लाल कम, BJP का भगवा ज्यादा

मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…

2 hours ago