जौनपुर / शाहगंज 01 / 05 / 2025 सुनील कुमार की रिपोर्ट
जीआरपी व आरपीएफ ने आरोपी व देवरिया निवासी सुग्रीव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में केस दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार अंबेडकर नगर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी करिया लोना अपनी पत्नी लालमनी व दो बच्चों के साथ स्टेशन स्थित दादर पुल के नीचे रहता है।
भीख मांगकर भरण-पोषण करता है। वह रात में प्लेटफाॅर्म चार व पांच के बीच बैठकर आजमगढ़ जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। ट्रेन के आने में देरी होने से सभी प्लेटफॉर्म पर सो गया। इसी दौरान देवरिया का रहने वाले सुग्रीव आया और मां के पास सोई एक महीने की बच्ची को चुराकर भागने लगा।
बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां उठ गई और शोर मचाते हुए उसका पीछे किया। यह देख आरपीएफ व जीआरपी की टीम भी सक्रिय हो गई। अपने आप को घिरा देख आरोपी मासूम को लेकर प्लेटफाॅर्म की तरफ से भागते हुए तालाब में कूद गया।
टीम के साथ पहुंचे जीआरपी चौकी इंचार्ज प्रमोद गुप्ता ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, सूचना पर क्षेत्राधिकारी जीआरपी वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह व एसओ जीआरपी विरेंद्र सोनकर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि देवरिया जनपद के कपरदार थाना क्षेत्र के नोनार गांव निवासी आरोपी सुग्रीव को गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…
लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…
सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…
एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…
मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…